scriptपूजन में गूंजे गणगौर के गीत | karauli news | Patrika News

पूजन में गूंजे गणगौर के गीत

locationकरौलीPublished: Mar 27, 2020 09:02:09 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. जिले में शुक्रवार को गणगौर पर्व परम्परागत रूप से मनाया गया।

पूजन में गूंजे गणगौर के गीत

पूजन में गूंजे गणगौर के गीत

करौली. जिले में शुक्रवार को गणगौर पर्व परम्परागत रूप से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं-युवतियों ने गणगौर माता की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने कहानी सुनी। इस दौरान गणगौर पूजन के गीत भी गुंजते रहे। महिलाओं ने सामूहिक रूप से गणगौर पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने ईसर-गणगौर की प्रतिमा का पूजन कर गुना का भोग लगाया।
परम्परा के अनुसार नवविवाहिताओं ने गुनाओं का एक-दूसरे को आदान-प्रदान किया। शाम को महिलाओं ने ईसर-गणगौर को पानी पिलाने की रस्म निभाई।


रामायण के पुन: प्रसारण की स्वीकृति पर जताई खुशी
करौली. लोकप्रिय धारावाहिक रामायण के शनिवार से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर प्रसारण शुरू होने पर भाजपाईयों ने खुशी जताते हुए केन्द्र सरकार के निर्णय की सराहना की है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया का कहना है इसके लिए उनकी ओर से प्रदेशाध्यक्ष से आग्रह किया गया था।
डिकोलिया ने बताया कि जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामायण एवं महाभारत का प्रसारण शुरू कराने की मांग की थी, जिस पर उनके द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को इस संबंध में अवगत कराते हुए इनके पुन: प्रसारण का आग्रह किया गया।
डिकोलिया का दावा है कि प्रदेशाध्यक्ष ने केन्द्र स्तर पर अपनी बात रखी, जिस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 28 मार्च से प्रात: 9 बजे एवं रात 9 बजे रामायण का प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू करने की स्वीकृति दी है। इस पद जिलाध्यक्ष सहित भाजपाइयों ने खुशी जताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो