scriptसंकट की घड़ी में अधिकारी-कर्मचारी भी बने मददगार, कर रहे आर्थिक सहयोग | karauli news | Patrika News

संकट की घड़ी में अधिकारी-कर्मचारी भी बने मददगार, कर रहे आर्थिक सहयोग

locationकरौलीPublished: Mar 30, 2020 09:25:13 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. कोरोना वायरस के कारण आई संकट की घड़ी में मददगार बने समाजसेवी, मंदिर ट्रस्ट , धार्मिक संगठन और सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से लगातार जरुरतमंदों के लिए सहयोग के हाथ बढ़ाए जा रहे हैं।

संकट की घड़ी में अधिकारी-कर्मचारी भी बने मददगार, कर रहे आर्थिक सहयोग

संकट की घड़ी में अधिकारी-कर्मचारी भी बने मददगार, कर रहे आर्थिक सहयोग

करौली. कोरोना वायरस के कारण आई संकट की घड़ी में मददगार बने समाजसेवी, मंदिर ट्रस्ट , धार्मिक संगठन और सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से लगातार जरुरतमंदों के लिए सहयोग के हाथ बढ़ाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने 1 लाख 51 हजार 101 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। कलक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा, सहायक निदेशक उद्यानिकी रामलाल जाट आदि अधिकारियों ने जिला कलक्टर डॉ. मोहनलाल यादव को यह चेक सौंपा। इसी प्रकार शिक्षा विभाग के पीईईओं क्षेत्र तुलसीपुरा के समस्त शिक्षकों द्वारा 37 हजार 551 रुपए का चेक जिला कलक्टर को सौंपा गया।
वहीं जिला कलक्टर की अपील पर कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन की स्थिति में निराश्रितों व जरूरतमंदों की सहायता के लिए दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी की ओर से 6 लाख रुपए का डीडी जिला कलक्टर को सौंपा गया।
इसी प्रकार करौली विधायक लाखनसिंह के नेतृत्व में गांव के भामाशाहों द्वारा 1 लाख 24 हजार रुपए की आर्थिक आर्थिक सहायता राशि का सहयोग किया। इनमें महेश चंद कटारिया ने 31 हजार, विशम्बर दयाल ने 31 हजार, देवीसिंह मीना लेखाधिकारी ने 11 हजार, रामस्वरूप मीना ने 5100, विजय शर्मा ने 5 हजार, मुफीद खान ने 5 हजार, मदनमोहन शर्मा ने 5100, कैलाश मीना दिल्ली पुलिस ने 5100 सहित अन्य ने सहयोग में सहायता राशि प्रदान की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो