scriptपुष्प अर्पित कर विवेकानन्द की जीवनी पर डाला प्रकाश | karauli news | Patrika News

पुष्प अर्पित कर विवेकानन्द की जीवनी पर डाला प्रकाश

locationकरौलीPublished: Jul 04, 2020 10:13:13 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. यहां स्वामी विवेकानंद पार्क में भाजपा शहर मंडल करौली की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की 118वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

पुष्प अर्पित कर विवेकानन्द की जीवनी पर डाला प्रकाश

पुष्प अर्पित कर विवेकानन्द की जीवनी पर डाला प्रकाश

करौली. यहां स्वामी विवेकानंद पार्क में भाजपा शहर मंडल करौली की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की 118वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस दौरान दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा के शहर मण्डल अध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया की इस दौरान जिला महामंत्री धीरेंद्र बैंसला, जिला उपाध्यक्ष केके मित्तल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, जिला मंत्री पुष्पेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा आदि ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सालौत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, मंडल महामंत्री मुकेश सोनी, सुरेश मिस्त्री ,मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, अर्चना सेठी, तेजेंद्र सिंह ,दीपक शर्मा, अशोक पाराशर, महिला मोर्चा की आशा शर्मा एवं रेखा शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकेश सोनी ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो