scriptभाजपाइयों ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश | karauli news | Patrika News

भाजपाइयों ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

locationकरौलीPublished: Oct 24, 2020 10:08:21 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. भाजपा द्वारा मनाए जा रहे इस सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को भाजपाइयों ने यहां सफाई अभियान चलाया।

भाजपाइयों ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

भाजपाइयों ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

करौली. भाजपा द्वारा मनाए जा रहे इस सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को भाजपाइयों ने यहां सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अन्तर्गत सुबह भाजपाई गुलाब बाग सर्किल पर एकत्रित हुए, जहां से भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया के नेतृत्व में सफाई की शुरूआत की गई।
इसके बाद जिलाध्यक्ष डिकोलिया सहित पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल, रमेश राजौरिया, वरिष्ठ भाजपाई अशोक सिंह धावाई, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सालौत्री, शहर मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा, जिला महामंत्री धीरेन्द्र बैंसला, वासुदेव गुप्ता, नवल शर्मा, वीरेन्द्र मित्तल, मंडल प्रभारी गोपाल शर्मा, अशोक वर्मा, द्वारिकाप्रसाद गोयल, राधेश्याम मित्तल, कृष्णा गुलपारिया, कुलदीप पाठक, तेजेन्द्र सिंह, ज्ञानेश सालौत्री सहित अन्य भाजपाइयों ने गुलाब बाग से सामान्य चिकित्सालय तक सफाई अभियान में भाग लिया। भाजपाइयों ने सड़क पर झाड़ू लगा सफाई कर आम जन को स्वच्छता का संदेश दिया।
यहां गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस अवसर पर भाजपा द्वारा विभिन्न प्रकार के 56 प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने बताया कि पूरे जिले के भाजपा के 22 मंडलों में 56 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत जिला मुख्यालय पर गुलाब बाग से चिकित्सालय तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं जिले भर में 50 हजार से अधिक तुलसी के पौधे भाजपाइयों द्वारा लगाए जाएंगे। इसी प्रकार हनुमान मंदिर में पाठ और कन्या पूजन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो