scriptकरौली के इस आबादी इलाके में जरख के आने से मच गया हड़कंप | karauli news | Patrika News

करौली के इस आबादी इलाके में जरख के आने से मच गया हड़कंप

locationकरौलीPublished: Jan 20, 2021 09:00:16 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. जिला मुख्यालय के घनी वाले कई क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से जरख के आने से लोग भयभीत हैं।

करौली के इस आबादी इलाके में जरख के आने से मच गया हड़कंप

करौली के इस आबादी इलाके में जरख के आने से मच गया हड़कंप

करौली. जिला मुख्यालय के घनी वाले कई क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से जरख के आने से लोग भयभीत हैं। मंगलवार रात के बाद बुधवार को देर शाम भी यहां शहर के मध्य स्थित सामान्य चिकित्सालय के पीछे की मधुवन विहार कॉलोनी व वीर हनुमान मंदिर क्षेत्र में जरख नजर आया।
इसे देख लोग भयभीत हो गए। सूचना पर बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानवर की निगरानी शुरू की। शाम करीब साढ़े छह बजे जरख फिर इसी इलाके में नजर आया। वह धीरे-धीरे हाथीघटा इलाके तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को मधुवन विहार कॉलोनी में निवासी एक जने के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में जंगली जानवर की तस्वीर कैद हो गई। रात को एक जरख के आबादी क्षेत्र में प्रवेश की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। इसके चलते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पटाखे चलाकर उसे भगा दिया। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार रात को हटवारा बाजार क्षेत्र में भी जंगली जानवर के आने की सूचना फैली तो लोग भयभीत हो गए। मौके पर अनेक लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के अनुसार उन्हें जरख नजर आया। हालांकि काफी देर तक ढूंढने के बाद भी जरख का पता नहीं चला।
इधर वन विभाग के करौली रेंजर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि हॉस्पीटल के पीछे वाली कॉलोनी में जंगली जानवर के आने की सूचना मिली है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को भी देखा गया। इसके बाद बुधवार शाम टीम मौके पर पहुंची, जहां जरख नजर आया। उन्होंने बताया कि जरख ने उस क्षेत्र में एक श्वान का शिकार कर लिया, जिसे दो दिन से वह खाने आ रहा था। टीम लगातार निगरानी कर रही है। वह शाम को ही आगे की ओर बढ़ता हुआ हाथीघटा क्षेत्र तक जा पहुंचा है। संभवत अब वह जंगल की ओर चला जाएगा। वैसे हमारी निगरानी लगातारी जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो