scriptमैराथन वार्ता के बाद टूटा गतिरोध, आज से काम पर लौटेंगे सफाई कार्मिक | karauli news | Patrika News

मैराथन वार्ता के बाद टूटा गतिरोध, आज से काम पर लौटेंगे सफाई कार्मिक

locationकरौलीPublished: Jan 23, 2021 09:26:58 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. बकाया वेतन की मांग को लेकर स्थानीय नगरपरिषद के सफाई कार्मिकों और नगरपरिषद प्रशासन के बीच पिछले 13 दिनों से चल रहा गतिरोध शनिवार को मैराथन वार्ता के बाद समाप्त हो गया।

मैराथन वार्ता के बाद टूटा गतिरोध, आज से काम पर लौटेंगे सफाई कार्मिक

मैराथन वार्ता के बाद टूटा गतिरोध, आज से काम पर लौटेंगे सफाई कार्मिक

करौली. बकाया वेतन की मांग को लेकर स्थानीय नगरपरिषद के सफाई कार्मिकों और नगरपरिषद प्रशासन के बीच पिछले 13 दिनों से चल रहा गतिरोध शनिवार को मैराथन वार्ता के बाद समाप्त हो गया। करीब 6 घण्टे चली समझौता वार्ता के दौरान लिखित में सहमति होने के बाद सफाईकार्मिकों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा करते हुए रविवार से काम पर लौटने की घोषणा की। इससे रविवार से फिर से शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट सकेगी। समझौता वार्ता में विजय बैंसला ने विशेष रूप से मध्यस्थता कराई।
यहां नगरपरिषद कार्यालय में सुबह सभापति पुत्र अमीनुद्दीन खान, उपसभापति सुनील सैनी, परिषद आयुक्त नरसीलाल मीना की उपस्थिति में सफाई कार्मिक संघ के अध्यक्ष ग्यारसीलाल सहित अन्य कार्मिकों के बीच वार्ता शुरू हुई। काफी जद्दोजहद के बीच सफाई कार्मिक अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस बीच सफाईकार्मिकों ने दो कर्मचारियों के एपीओ की कार्रवाई को निरस्त करने की भी मांग उठाई। परिषद की ओर से उन्हें बकाया वेतन की स्थिति से अवगत कराते हुए अन्य बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसी बीच कर्नल बैंसला फाउण्डेशन के ट्रस्टी विजय बैंसला भी नगरपरिषद पहुंचे और सफाईकार्मिकों व परिषद आयुक्त से वार्ता की। बैंसला ने कार्मिकों की समस्या सुनी। इसके बाद आयुक्त से वस्तुस्थिति जानते हुए लिखित में समझौता हुआ।
यह हुआ लिखित समझौता
करीब 6 घंटे चली बैठक के दौरान तय किया गया कि 2004 से पूर्व के 33 सफाई कार्मिकों के बकाया नवंबर व दिसंबर 2020 माह के वेतन के भुगतान की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। इसी प्रकार 2004 के बाद के सात मृतक आश्रित स्थाई कर्मचारियों के बकाया अक्टूबर-नवंबर, दिसंबर का भुगतान प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी। इसी के साथ 2013 में भर्ती 51 स्थाई सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान अक्टूबर-नवंबर दिसंबर का बकाया है, जिसके भुगतान की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी। 2018 में भर्ती 25 नवीन सफाई कर्मचारियों के दिसंबर माह के वेतन का भुगतान की प्रक्रिया भी 25 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान यह भी तय किया गया कि सफाई कर्मचारियों को बकाया रहे वेतन का भुगतान माह फरवरी 2021 तक एवं जनवरी और फरवरी 2021 का भुगतान मार्च तक करने पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई।
इसी के साथ पिछले 51 कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बकाया है, वह भी सफाई कार्मिकों को दिया जाएगा, जबकि हड़ताल पर रहे कर्मचारियों की पीएल समायोजित की जाएंगी। इस लिखित समझौता पत्र पर नगर परिषद आयुक्त नरसी लाल मीना, सभापति पुत्र अमीनुद्दीन, उपसभापति सुनील सैनी, कर्नल बैंसला फाउण्डेशन के ट्रस्टी विजय बैंसला सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ग्यारसीलाल हल्दिया सदस्य मनोज सदस्यता रानी देवी रामसाय आदि ने हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान सनी शर्मा, राघवेन्द्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो