scriptप्रतिभा सम्मान समारोह: 114 प्रतिभाओं का किया सम्मान | karauli news | Patrika News

प्रतिभा सम्मान समारोह: 114 प्रतिभाओं का किया सम्मान

locationकरौलीPublished: Oct 20, 2021 07:51:51 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. कश्यप समाज जिला करौली की ओर से यहां एक मैरिज होम में हमारे युवा-हमारा गौरव राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

प्रतिभा सम्मान समारोह: 114 प्रतिभाओं का किया सम्मान

प्रतिभा सम्मान समारोह: 114 प्रतिभाओं का किया सम्मान

करौली. कश्यप समाज जिला करौली की ओर से यहां एक मैरिज होम में हमारे युवा-हमारा गौरव राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर समाज के 114 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समाज के खेमचन्द कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत कुलदेवता कालूबाबा एवं वीर एकलव्य के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह में 27 जिलों के राज्य, केन्द्रीय प्रशासनिक एवं अन्य राजकीय सेवाओं में चयनित, साहित्य सेवा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले, बोर्ड, विश्वविद्यालय परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों सहित कुल 114 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हमारे युवा-हमारा गौरव पत्रिका का विमोचन किया गया।
हेमेन्द्र कश्यप ने बताया कि गौरव पत्रिका में शिक्षा, खेल, सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का विवरण उल्लेखित किया है। कार्यक्रम में अमरसिंह नारौली ने संगठन को मजबूत करने, शेरसिंह, मुकेश सागर ने शैक्षणिक स्तर सुधारने पर जोर दिया। कल्याण कश्यप, प्रकाशचन्द, विष्णुचन्द ने भी विचार व्यक्त किए। जितेन्द्र मासलपुर, राजकुमार हिण्डौन, जगनसिंह, रामकुमार, हजारीलाल आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो