scriptकरौली: सुबह से शाम तक चला दान-पुण्य का सिलसिला | karauli news | Patrika News

करौली: सुबह से शाम तक चला दान-पुण्य का सिलसिला

locationकरौलीPublished: Jan 14, 2022 07:42:59 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. जिले में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सुबह से शाम तक दान-पुण्य का सिलसिला चला।

करौली: सुबह से शाम तक चला दान-पुण्य का सिलसिला

करौली: सुबह से शाम तक चला दान-पुण्य का सिलसिला

करौली. जिले में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सुबह से शाम तक दान-पुण्य का सिलसिला चला। वहीं मंदिरों विशेष रूप से मदनमोहनजी मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की खबू भीड़ उमड़ी। मकर संक्रांति पर लोगों ने खूब दान-पुण्य किए। कहीं वस्त्र वितरण किया गया तो कहीं जरुरतमंदों को भोजन कराया गया। वहीं गौशाला सहित सार्वजनिक स्थलों पर गायों को गुड़-चारा खिलाया गया।
इस अवसर पर करौली में सदर बाजार, नई सब्जी मण्डी, पुरानी सब्जी मण्डी, गुलाब बाग, ट्रक यूनियन, अम्बेडकर सर्किल, भूडारा बाजार, शिकारगंज, चटीकना, फूटाकोट के समीप, हिण्डौन गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बड़े-पुए और तिल के लड्डू बांटे। इस दौरान दुकानदारों व आमजन की ओर से दान-पुण्य किया गया। सदर बाजार में तो टिकिया, बैडई, चाऊमीन का वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर लोगों ने गायों को चारा-गुड़ खिलाकर धर्मपुण्य कमाया। कई लोग गौशाला पहुंचे और गायों को चारा-भोजन खिलाया गया। इसी प्रकार एकट बोधग्राम संस्था की ओर से खादी भंडार के सामने कच्ची बस्ती में मकर संक्रांति पर कम्बल वितरण किए गए।
संस्था के कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में सदस्य फजले अहमद, सत्येन चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी एवं चाइल्डलाइन के संदीप गौड,़ सीमा ने कम्बल वितरित किए। साथ ही कोरोना गाइडलाइन की पालना एवं वेक्सिनेशन कराने को प्रेरित किया।
दर्शनों को उमड़ी भीड़
मकर संक्रांति के मौके पर भगवान मदनमोहनजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। इस मौके पर जिले के विभिन्न गांवों सहित शहरी क्षेत्र के लोग दर्शन करने पहुंचे। मदनमोहनजी मंदिर के बाहर संकरे रास्ते में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ नजर आई। इस दौरान बंशीवारे के जयकारे गुंजायमान होते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो