scriptकृषि उपज मण्डी में गूंजे बम-बम भोले के स्वर, जलाभिषेक कर भगवान शिव का किया शृंगार | karauli news | Patrika News

कृषि उपज मण्डी में गूंजे बम-बम भोले के स्वर, जलाभिषेक कर भगवान शिव का किया शृंगार

locationकरौलीPublished: May 18, 2022 11:57:15 am

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. यहां कृषि उपज मण्डी यार्ड स्थित शिवालय स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भगवान का जलाभिषक किया गया।

कृषि उपज मण्डी में गूंजे बम-बम भोले के स्वर, जलाभिषेक कर भगवान शिव का किया शृंगार

कृषि उपज मण्डी में गूंजे बम-बम भोले के स्वर, जलाभिषेक कर भगवान शिव का किया शृंगार

करौली. यहां कृषि उपज मण्डी यार्ड स्थित शिवालय स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भगवान का जलाभिषक किया गया। इस मौके पर मण्डी व्यापारियों ने मण्डी का अवकाश रख जलाभिषेक में भाग लिया।
इस मौके पर पंडित महेश व्यास के वेद मंत्रोच्चारण के बीच व्यापारियों ने भगवान शिव का जलाभिषक करने के बाद शिव परिवार का आकर्षक शृंगार किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसादी का वितरण किया गया।
मण्डी यार्ड व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि एक वर्ष पहले मण्डी परिसर में शिवालय व हनुमान प्रतिमा की प्रतिष्ठा कराई गई थी। इसके उपलक्ष्य में जलाभिषेक का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता सहित महेन्द्रकुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, सोनू गुप्ता, सौरभ गोयनका, योगेश गोयनका, बबलू, कुम्हेर आदि मौजूद रहे।
रात को दो घण्टे तक एसडीएम ने जांची अस्पताल में व्यवस्थाएं
करौली. उपजिला कलक्टर अमित कुमार वर्मा ने यहां के सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। इस दौरान उपजिला कलक्टर करीब दो घण्टे तक चिकित्सालय में रहे और बारीकी से व्यवस्थाएं जांची।
रात करीब साढ़े आठ बजे एसडीएम चिकित्सालय पहुंचे और करीब 10.30 बजे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर रोगियों के उपचार, सुविधाओं को देखा। कूलर-पंखों की स्थिति जांची। साथ ही आईसीयू वार्ड में एसी चालू हैं या नहीं उसकी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही चिकित्सालय में बिजली आपूर्ति की स्थिति भी देखकर जानकारी और जनरेटर काम कर रहे हैं या नहीं आदि की भी जांच-पड़ताल की। इसके साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची हैं, जो कमी मिली उनमें सुधार को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो