script

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक पखवाड़े तक चलाएगी सेवा कार्य

locationकरौलीPublished: May 24, 2022 07:22:36 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. केन्द्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से जिले में सेवा कार्य किए जाएंगे।

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक पखवाड़े तक चलाएगी सेवा कार्य

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक पखवाड़े तक चलाएगी सेवा कार्य

करौली. केन्द्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से जिले में सेवा कार्य किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ स्तर तक सेवा कार्य करने की कार्ययोजना तय की गई है। 30 मई से 15 जून तक पार्टी द्वारा सेवा कार्य किया जाएगा।
भाजपा की मंगलवार को यहां आयोजित जिला बैठक में कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। भाजपा के जिला संगठन प्रभारी भानुप्रताप सिंह राजावत की उपस्थिति में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने बताया कि मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 15 जून तक पार्टी सेवा कार्य करेगी। इसके लिए हिण्डौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव को जिला संयोजक तथा सुरेश शुक्ला को सहसंयोजक बनाया गया है।
बैठक में सशक्त मंडल ,बूथ सत्यापन समिति, पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां, समर्पण निधि, सभी मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्तियां, फोटो युक्त समिति, सभी मंडलों के प्रभारियों एवं विधानसभा प्रभारियों को अपने मंडलों में 28 मई तक बैठक करने को कहा गया।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं को बूथ लेवल तक प्रचारित करने की बात कही गई। मंच का संचालन जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह बैंसला ने किया। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक सिंह धाबाई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद सिंहल, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह जादौन, रज्जो डागुर, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सालौत्री, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम फौजी, संयोजक मान प्रकाश शुक्ला,मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा करौली, देहात मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रतियापुरा, मंडल अध्यक्ष कुडग़ांव रूप सिंह मीना, सायपुर मंडल अध्यक्ष नंद कुमार चतुर्वेदी ,मंडरायल मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, सपोटरा देहात मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल पाकड़, सपोटरा शहर मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, हाडोती मंडल अध्यक्ष शकुंतला मीना आदि मौजूद रहे।
बोले भाजपाई कांग्रेस सरकार हर मोर्च पर विफल
बैठक में भाजपा जिला संगठन प्रभारी भानूप्रतापसिंह एवं जिलाध्यक्ष डिकोलिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हर मोर्चे पर विफल साबित होने के आरोप लगाए। वे बोले कि आमजन बिजली-पानी ,चिकित्सा आदि से त्रस्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं। महंगाई से आमजन परेशान है। इस सबके के लिए कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार है।
भाजपा की ओर से 30 मई को करौली में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से सांसद मनोज राजोरिया के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा गाड़ी को रोक गार्ड से बदसलूकी करने, 2 अप्रेल की उपद्रव की घटना में निर्दोष लोगों को फंसाने तथा कांग्रेस सरकार की विफलता मुख्य मद्दे रहेंगे।
कलक्ट्रेट के समक्ष होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारियां दी गई। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सालौत्री ने बताया कि 30 मई को भाजपा के बैनर तले प्रदेश नेतृत्व के अनुसार कलक्ट्रेट के समक्ष जन आक्रोश रैली होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को पीले चावल देकर जन आक्रोश रैली में आने के लिए न्यौता दिया जाएगा। इसके लिए संयोजक जिला मंत्री सीमा शुक्ला बनाई गई हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो