संस्थान सचिव रामगोपाल माली ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव पहली बार मतदान के जरिए हुआ, जिसमें कुल 180 सदस्यों में से 173 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह माली को 92 मत मिले, जबकि रामनिवास सैनी को 76 और दिनेश सैनी को महज 3 मत मिल सके। जबकि 2 मत निरस्त हो गए। इस प्रकार 16 मतों से प्रेमसिंह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर रितेश जगरिया को 91 मत मिले, जबकि मन्नू ठेकेदार को 81 मत मिले और एक मत निरस्त हो गया। इस प्रकार रितेश 10 मतों से विजयी हुए। निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कुशवाहा द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपकर गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश कुशवाह, एडवोकेट पप्पू लाल माली ,एडवोकेट प्रहलाद माली, अध्यापक भौरू सिंह माली, जगदीश माली, रंग लाल सैनी ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई।
निर्वाचन के बाद उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष प्रेमसिंह माली एवं उपाध्यक्ष रितेश का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहर सिंह सैनी, कस्बा अध्यक्ष नेमीचंद कुशवाह, पूर्व सभापति बद्री माली, पूर्व महासभा अध्यक्ष जय लाल ठेकेदार, पूर्व उप जिला प्रमुख रामचरण माली, प्रधान जमुना लाल माली, भंवर माली, सरपंच रमजी ठेकेदार राम सिंह पहलवान ,पूर्व पार्षद रामसिंह पूर्व पार्षद भूरा , पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद माली, महासभा अध्यक्ष अमर सिंह माली सहित अन्य मौजूद रहे।
निभाउंगा जिम्मेदार
निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष प्रेमसिंह माली ने कहा कि संस्थान के विकास के लिए उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाया जाएगा। संस्थान में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक काम कराए जाएंगे। समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा भी दिया जाएगा।