भगवान का अभिषेक कर की शांतिधारा, शाम को हुई महाआरती
करौलीPublished: Oct 29, 2023 08:06:24 pm
करौली. सकल जैन समाज की ओर से शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को यहां जैन नसिया में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।


भगवान का अभिषेक कर की शांतिधारा, शाम को हुई महाआरती
करौली. सकल जैन समाज की ओर से शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को यहां जैन नसिया में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। जैन समाज के मंत्री विवेक जैन ने बताया कि रविवार को यहां जैन नसिया जी में मुनि सुब्रत नाथ मंडल विधान धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: काल में भगवान का अभिषेक शांति धारा और नित्य नियम पूजा के साथ हुई। इस मौके पर कोटा से आए पंडित उदयचन्द शास्त्री के सानिध्य में मुनि सुब्रत नाथ मंडल विधान पूजा का आयोजन किया गया।