scriptधूमधाम से मनाया मोक्ष कल्याणक, चढ़ाया निर्वाण लाडू | karauli rajasthan patrika | Patrika News

धूमधाम से मनाया मोक्ष कल्याणक, चढ़ाया निर्वाण लाडू

locationकरौलीPublished: Sep 25, 2018 03:57:57 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

www.patrika.com

karauli news

धूमधाम से मनाया मोक्ष कल्याणक, चढ़ाया निर्वाण लाडू

करौली. यहां सदर बाजार स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व के अन्तिम दिन वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक कार्यक्रम धूमधाम से मनाते हुए भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। वहीं कई धार्मिक कार्यक्रम हुए।
उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के दिन प्रात: श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अंगूरीदेवी अलवर को प्राप्त हुआ। माला की बोली पवनकुमार जैन के नाम रही। दिन में चौबीसी मण्डल विधान कार्यक्रम हुआ।
दिगम्बर जैन समाज के मंत्री विवेक जैन ने बताया कि इसी प्रकार सौगानी मंदिर में पंचामृत अभिषेक के बाद माला की बोली का लाभ पुष्पादेवी, राकेशकुमार, राजकुमार जैन को प्राप्त हुआ।

शाम को आरती के बाद अजमेर से आए पं. धन्यकुमार शास्त्री ने ब्रह्मचर्य धर्म की महत्ता बताई। कमेटी की ओर से शास्त्री को जैन रत्न उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राकेश जैन, प्रकाशचन्द जैन, मुकेश जैन, धर्मेन्द्र जैन, प्रदीप जैन सहित अन्य मौजूद थे। विवेक जैन ने बताया कि 25 सितम्बर को जैन धर्मशाला में सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। साथ ही मंदिर और परिधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी।
दशलक्षण पर्व में किया महावीर का जलाभिषेक
हिण्डौनसिटी. श्री दिगंबर जैन समाज के बड़ा मंदिर व छोटे मंदिर में चल रहे दस लक्षण महापर्युषण पर्व के अंतिम दिन सोमवार को तीर्थंकर भगवान महावीर का पूजन एवं चौबीसी मंडल व विधान पूजन धूमधाम से किया गया।
समाज के उपाध्यक्ष सुबोध जैन ने बताया कि वासु पूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे।
शाम चार बजे समाज की महिलाएं पीली कोठी से अभिषेक के लिए जल कलश लेकर आई। शाम साढे छह बजे बड़े मंदिर में भगवान महावीर का पंचामृत अभिषेक किया गया।

इसके बाद संतोष बडज़ात्या के परिवार ने प्रतिमा के माला पहनाई। महिला मंडल द्वारा माता त्रिशला को सोलह स्वप्न की सजीव भव्य झांकियां सजाई गई। आरती के बाद झांकियों में प्रतिभागी रहे बच्चों को पुरस्कृत किया।
महिला मंडल पदाधिकारी अंजु जैन व श्वेता जैन ने बताया की दस लक्षण पर्व को लेकर पुरुष व महिला वर्ग में प्रश्न मंच व बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता हुई। जैन धर्माबलम्बियों ने शास्त्र पाठन किया।
समाज के जय कुमार जैन ने उत्तम ब्रह्मचर्य व्रत के बारे में बताया। जैन ने बताया कि बड़ा मंदिर व नसियां में मंगलवार को कलशाभिषेक, शास्त्र वाचन व क्षमावाणी पर्व मनाया जावेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो