scriptजनता की जरुरतें हों पूरी तो विकास को लगे पंख, समस्याओं पर की चर्चा, बताई मांगे | karauli rajasthan patrika news | Patrika News

जनता की जरुरतें हों पूरी तो विकास को लगे पंख, समस्याओं पर की चर्चा, बताई मांगे

locationकरौलीPublished: Sep 18, 2018 05:24:27 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

www.patrika.com

#changemaker

जनता की जरुरतें हों पूरी तो विकास को लगे पंख, समस्याओं पर की चर्चा, बताई मांगे

करौली. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत मासलपुर कस्बे के अटल सेवा केन्द्र पर जन एजेण्डा 2018-23 के लिए आयोजित बैठक में प्रबुद्धजनों ने क्षेत्र की प्राथमिकताओं और जरुरतों पर विचार व्यक्त किए।

साथ ही जनसमस्याओं का समाधान और विकास में पिछड़ा होने को लेकर सरकार एवं प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा के आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि मासलपुर को तहसील मुख्यालय का दर्जा मिलने के 5 वर्ष बाद भी यहां अभी तक तहसील स्तरीय विकास शुरू नहीं हो पाए हंै। कस्बे के विकास के लिए कोई योजना नहीं बनने से कस्बे का स्वरूप में अभी तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
ये उठाई मांगे
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र महेरा ने कहा कि मासलपुर को उपखंड एवं पंचायत समिति मुख्यालय का दर्जा मिले तो यहां विकास हो सकेगा। भाजपा नेता बिहारी शुक्ला ने बिजली को क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए इसके समाधान के लिए तहसील मुख्यालय पर 132 केवी जीएसएस की दरकार बताई। शुक्ला ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति क्षेत्र के विकास में बाधक बनी हुई है।
वहीं लोग परेशानी झेलने को मजबूर हैं। भाजपा के हरिचरण कौशिक ने कस्बे में महाविद्यालय खोलने एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की जरूरत बताई। युवा नेता अभिमन्यु कौशिक ने कहा कि स्टोनमार्ट का कार्य काफी समय से लंबित चल रहा है। स्टोन मार्ट को शुरू हो जाए तो बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो सकेगा।
क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के लिए गदहखार पर एनीकट निर्माण की आवश्यकता है। शिक्षक मनोज मल्होत्रा ने क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में चिकित्सक लगवाने, वार्ड पंच प्रमोद मल्होत्रा ने तहसील मुख्यालय पर बिजली एवं जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय स्थापित करने, राधामाहन वर्मा ने पेयजल समस्या दूर करने के लिए पेयजल आपूर्ति में के दौरान बिजली संकट दूर करने के लिए जनरेटर की व्यवस्था की आवश्यकता है। इस दौरान राजेन्द्र कुमार कौशिक, अजय कुमार, लखन लाल वर्मा मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो