scriptयुद्ध की तरह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव | Lok Sabha election will fight like war | Patrika News

युद्ध की तरह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

locationकरौलीPublished: Mar 16, 2019 11:13:11 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

-भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले वक्ता

hindaun karauli news

युद्ध की तरह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

हिण्डौनसिटी. लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताना कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को चुनाव में युद्ध की तरह लडऩा होगा। यह बात मंडावरा रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में शुक्रवार को हुई भाजपा शक्ति केन्द्र प्रभारी व पदाधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक धौलपुर-करौली लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मानसिंह गुर्जर ने कही।
राष्ट्रगीत के बाद भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलन से शुरू हुई बैठक में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। जिससे संगठन को मजबूती मिलती है। डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रहे जवाहरसिंह बेढ़म में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में ताल ठोकनी होगी। जिला संगठन प्रभारी भानु प्रतापसिंह राजावत ने जिला पदाधिकारी, मार्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों की हाजिरी लेकर बूथ स्तर तक काम करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र वशिष्ठ ने मिशन मोदी 2019 को सफल बनाने पर जोर दिया। साथ ही मंडल अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारियों को भाजपा के कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए उन्हें सफल बनाने की बात कही। पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने व लाभान्वित लोगों को भाजपा से जोडऩे की बात कही।
बैठक में बसेड़ी की पूर्व विधायक रानी कोली, करौली प्रधान इंदू जाटव, लोकसभा विस्तारक सत्यनारायण जैमन ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन जिला महामंत्री तेजसिंह जमालपुर ने किया। इस दौरान मिडिया प्रभारी प्रहलाद शर्मा, भाजपा नेता कप्तान कपूरचंद, रमेश राजोरिया, शिवकुमार सैनी, धर्मा डागुर, अनिल गोयल, सुखलाल मीणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सैनी, वीरेन्द्र मित्तल, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, विधानसभा प्रभारी जयेन्द्र सिंह, महामंत्री बबली चतुर्वेदी, देवानंद परम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जारानी आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो