scriptफागोत्सव में हुई पुष्प वर्षा | Look at the songs of Haley | Patrika News

फागोत्सव में हुई पुष्प वर्षा

locationकरौलीPublished: Mar 17, 2019 12:13:55 pm

Submitted by:

Jitendra

मासलपुर. चैनपुर स्थितब्रह्मऋषि आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार को संत भगवानदास मासलपुर. चैनपुर स्थितब्रह्मऋषि आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार को संत भगवानदास महाराज के सानिध्य में फागोत्सव मनाया गया। इस मौके पर फूलों से होली खेली गई वहीं फाग गीतों की बही रसधार से श्रोता सराबोर हो गए।महाराज के सानिध्य में फागोत्सव मनाया गया। इस मौके पर फूलों से होली खेली गई

karauli

होली महोत्सव में नृत्य करती महिलाएं

मासलपुर. चैनपुर स्थितब्रह्मऋषि आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार को संत भगवानदास मासलपुर. चैनपुर स्थितब्रह्मऋषि आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार को संत भगवानदास महाराज के सानिध्य में फागोत्सव मनाया गया। इस मौके पर फूलों से होली खेली गई वहीं फाग गीतों की बही रसधार से श्रोता सराबोर हो गए।महाराज के सानिध्य में फागोत्सव मनाया गया।गीतों की बही रसधार से श्रोता सराबोर हो गए।
संत भगवान दास महाराज ने कहा कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव व भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने एकता व भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
फागोत्सव में महिला व पुरुषों ने एक से बढ़ कर गीतों की प्रस्तुति दी और जमकर नृत्य किया। पं. हरिप्रसाद शर्मा ने गणेश वंदना के साथ होली महोत्सव प्रारम्भ किया। लाखन सिंह गुर्जर ने धीरे धीरे श्याम ने ऐसो जादू डार्यो गीत प्रस्तुत किया तो नाचने लगे। महिला मंडल की ओर से हेमलता व प्रेमलता सहित रोहिताश राणा एण्ड पार्टी की ओर से प्रस्तुत होली गीत… आज बृज में होली खेले रे रसिया एवं मैं तो फागुन में हुई अलमस्त.. गीत पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। सरमथुरा से आए महाराज के शिष्य भी भजनों पर झूम उठे। पं हरिप्रसाद शर्मा ने रसिया भयौ मदनमोहन प्यारो की प्रस्तुति दी। शीला एवं संतरा शर्मा ने भी भजनों से सराबोर कर दिया। अंत में संत भगवानदास ने कलाकारों को सम्मानित किया। आश्रम की ओर से सभी को प्रसादी वितरित की गई ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो