1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

बारिश से 8 डिग्री लुढका पारा, आंधी में उड़े टीन टप्पर

Mercury dropped 8 degrees due to rain, teen toppers flew in the storm बादलों से छाने व बूंदाबांदी से मिली राहत

Google source verification

हिण्डौनसिटी. राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से बुधवार को दिन भर आकाश में काले बादल छाए रहे। ठण्डी हवा के झोकों के साथ हल्की बंूदाबांदी होने से पारा एक रात में ही 8 डिग्री सैल्सिशस लुढक गया। एकोरासी गांव के कृषि विज्ञान केंद्र पर दिन में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सैल्सिशस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार शाम को क्षेत्र में आए चक्रवाती अंधड़ से गांवों में विद्युत पोल व पेड़ गिरने सेे साथ टीन टप्पर उड़ गए। वहीं निर्माणाधीन मकानों की दीवारें ढह गई।
ग्रामपंचायत रेवई के गांव बिहारी पुरा में देर शाम आए अंधड़ में दर्जनों घरों में लगी सीमेंट की टीने गिर कर टूट गई। ग्रामीण सियाराम ने बताया कि आंधी में हवा के चक्रवती वेग से घर के आंगन में लगी सीमेंट की टीन उड कर गिर गई। सियाबाई के निर्माणाधीन मकान की दीवारें हवा के झोकों से गिर गई। गनीमत रही की अंधड़ के दौरान कोई मौके पर नहीं था। नहीं तो जनहानि हो जाती। इसी प्रकार मोहन बाई के घर में भी मकान की मुडेर व बाहर बनीं दीवारें ढह गई। इसके अलाव खेतों में पड़े के गिर गए। इधर कृषि विज्ञान केंद्र के मौमस वैज्ञानिक डॉ. एमके नायक ने बताया कि बुधवार को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ बनने गुरुवार को भी बारिश और अंधड़ आने की संभावना है। विक्षोभ का असर 29 मई तक रहेगा।

पाटोर पोश गिरी, विद्युत पोल धाराशायी
कटकड़. क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज अंधड़ से आस पास के गावों में टीन, पाटोरपोश छप्पर उड़ गए। कुतकपुर में विद्युत ट्रांसफार्मर गिर गया। कटकड़ में कई जगह विद्युत पोल टूटकर गिर गए। नंदू का पूरा विद्युत पोल टूटने से 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ा।