scriptमानसून हुआ मेहरबान, चहुं ओर हुआ पानी-पानी | Monsoon has been kind, there is water everywhere | Patrika News

मानसून हुआ मेहरबान, चहुं ओर हुआ पानी-पानी

locationकरौलीPublished: Jul 30, 2021 09:08:20 pm

Submitted by:

Surendra

मानसून हुआ मेहरबान, चहुं ओर हुआ पानी-पानी
दो दिन से करौली जिले में चहूंओर मानसून छाया है। भारी बारिश के दौर के चलते नदी-तालाबों और बांधों में पानी की आवक हुई है। जिले में सर्वाधिक बारिश महावीरजी क्षेत्र में साढ़े 10 इंच रिकॉर्ड की गई है। टोडाभीम में भी अच्छी बारिश हुई है। इधर करौली इलाके में 4 इंच बारिश पिछले 24 घंटे में होने के बाद पांचना बांध का जल स्तर एक दिन में सवा मीटर बढ़ गया है। सपोटरा के कालीसिल, करौली के मामचारी तथा हिण्डौन के जगर बांध में जल स्तर बढ़ता जा रहा है।

मानसून हुआ मेहरबान, चहुं ओर हुआ पानी-पानी

मानसून हुआ मेहरबान, चहुं ओर हुआ पानी-पानी

मानसून हुआ मेहरबान, चहुं ओर हुआ पानी-पानी

करौली जिले में भारी बारिश के दौर के चलते नदी-तालाबों और बांधों में पानी की भारी आवक हुई है। करौली जिले में सर्वाधिक बारिश महावीरजी क्षेत्र में साढ़े 10 इंच रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा टोडाभीम में भी अच्छी बारिश हुई है। इधर करौली इलाके में लगभग 4 इंच बारिश पिछले 24 घंटे में होने के बाद जिले के सबसे बड़े पांचना बांध का जल स्तर एक दिन में सवा मीटर बढ़ गया है। सपोटरा के कालीसिल, करौली के मामचारी तथा हिण्डौन के जगर बांध में पानी की लगातार आवक से जल स्तर बढ़ता जा रहा है। दो दिन से जिले में जिले में चहूंओर मानसून छाया है. । बारिश के दौर से कई नालों में उफान आने से आवागमन बाधित हुआ है तो कई स्थानों पर सड़क में कटाव हो गया है। वर्षो बाद करौली की भद्रावती नदी में पानी का स्तर देख आसपास के लोग खुशी से झूम उठे।
जिले के अन्य स्थानों के अलावा जिला मुख्यालय पर भी गुरुवार रात के बाद शुक्रवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि विभिन्न कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। रास्ते अवरुद्ध होने से आना-जाना मुश्किल हो गया।
जिले में मानसून की मेहरबानी जारी है। विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर चलने से बांध-तालाबों में पानी की खूब आवक हुई है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती जिले के सबसे बड़े पांचना बांध में भी पानी की जबरदस्त आवक होने से अब बांध हिलोरे मारने लगा है। बांध में शुक्रवार को सुबह से शाम तक एक दिन में ही करीब सवा मीटर पानी की आवक हुई है। शाम 6 बजे तक पांचना बांध का जलस्तर (गेज) 255.30 मीटर तक जा पहुंचा, जो सुबह 8 बजे 254.05 मीटर पर था। दिन में विभिन्न इलाकों में हुई झमाझम बारिश के बाद बांध में जमकर पानी की आवक हुई। बांध की कुलभराव क्षमता 258.62 मीटर है।
इधर आसपास के गांवों में बारिश के चलते जिला मुख्यालय की भद्रावती नदी और बरखेड़ा नदी में भी पानी की खूब आवक हुई, जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।

करौली में झमाझम बारिश का दौर
जिले के अन्य स्थानों के अलावा जिला मुख्यालय पर भी गुरुवार रात के बाद शुक्रवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि विभिन्न कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। रास्ते अवरुद्ध होने से आना-जाना मुश्किल हो गया।
करौली में गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर तड़के तक चला। इस बीच कभी मंद तो कभी तेज गति से बारिश हुई, जिसके चलते शहर तरबतर हो गया। सुबह आठ बजे तक 44 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर करीब दो बजे आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घण्टे की झमाझम बारिश में 42 एमएम बारिश हुई। इसके चलते कई जगह पानी भर गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो