टोड़ाभीम के गांव मंडेरु में माँ ने प्रेमी के कहने पर अपनी ढाई साल कि बेटी को मार दिया। इस सम्बंध में महिला के पति लाखनसिंह मीना ने पत्नी मीरा और उसके प्रेमी मानसिंह के खिलाफ हत्या कि रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लाखन सिंह कपड़ो का कार्य करता था और शाम को किसी
काम से बहार गया था सुबह होते ही उसे उसकी ढाई साल कि बेटी सलोनी की मौत की जानकारी मिली। उसने पुलिस को सुचना दी और दोनों के खिलाफ हत्या का मामला थाने में दर्ज करवाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक थानाइंचार्ज रघुवीर सिंह ने लाखन सिंह की रिपोर्ट के अनुसार बताया की मीरा की शादी 4 साल पहले लाखन से हुई थी। वह शादी से पहले से ही प्रेम संबंध में लिप्त थी। 9 फरवरी को सुबह जब मीरा घर में सफाई कर रही थी तो गेट में घुसते ही देखा की मीरा मृत पड़ी हुई है। यह देखते ही वह जोर से चिल्ला उठी। यह सुनकर उसके परिवारजन वंहा पहुंचे तो सलोनी मृत थी। यह सुचना लाखन सिंह को दी गयी और लाखन सिंह के आने के बाद सलोनी का अंतिम संस्कार किया गया। लाखन सिंह ने ये सब पत्नी मीरा और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट में दर्ज करवाया और पुलिस से आरोपी को पकड़ने और सजा की मांग की।
ऐसे चला मौत का पता अंतिम संस्कार के बाद जब मीरा के घरवालों ने उससे जोर देकर मीरा के मरने के कारणों का पूछा तो मीरा जोर-जोर से रोने लगी और सारी बात बता दी। उसने बताया की प्रेमी मानसिंह उसे फ़ोन पर बेटी सलोनी को मारने का दबाव बना रहा था। वह शुक्रवार 9 फरवरी रात को उसके घर भी आया था और उसने सलोनी की हत्या कर दी।