
राजस्थान के नए जिले गंगापुर सिटी से जिला बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में जिले को यथावत रखने एवं पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष 11वें दिन मंगलवार को भी सांकेतिक धरना जारी रहा। इस दौरान अभिभाषक संघ ने भी धरने को समर्थन दिया है। स्थानीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता धरना स्थल पर पहुंचे।
इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें बताया कि गंगापुरसिटी भौगोलिक दृष्टि से जिला बनने योग्य है। जिले के टोडाभीम, गढ़मोरा, बामनवास के दूर दराज से आने वाले ग्रामीण परिवेश के पक्षकार यहां सुबह आकर अपने काम निपटाकर शाम तक घर चले जाते हैं। इसके अलावा गंगापुरसिटी कोटा मंडल का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है।
इसके अलावा सड़क मार्ग से भी सीधा जुड़ाव होने एवं अन्य इंफ्रास्ट्रेक्चर भी बेहतर है। ऐसे में आमजन की परेशानियों व सुविधाओं को देखते हुए गंगापुरसिटी जिले को यथावत रखा जाना चाहिए। ज्ञापन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, भागचंद पल्लीवाल, बृजनंदन दीक्षित, गजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र आरओ, तन्मय, मो. अजीम, नीरज, बैशाली, संजय मीना, प्रतिभा सोनी, हर्षयोगी व तारारानी आदि अधिवक्ता शामिल रहे। इधर, गांधी दर्शन समिति के विकास जैन, मुबारिक, इतवारी वाल्मीकि आदि धरने पर बैठे। साथ ही आमजन को 14 सितबर के बंद को समर्थन दिए जाने की अपील की।
Published on:
09 Oct 2024 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
