scriptखटारा बसों में सफर की मजबूरी | No operation of adequate roadways buses | Patrika News

खटारा बसों में सफर की मजबूरी

locationकरौलीPublished: Mar 07, 2019 12:23:25 pm

Submitted by:

Jitendra

नादौती. उपखंड क्षेत्र में संचालित हो रही रोडवेज बसों में से अधिकांश को बंद कर देने से ग्रामीणों को यातायात के साधनों की कमी खल रही है। आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

karauli

नादौती. खटारा रोडवेज को ठीक करते कर्मचारी

नादौती. उपखंड क्षेत्र में संचालित हो रही रोडवेज बसों में से अधिकांश को बंद कर देने से ग्रामीणों को यातायात के साधनों की कमी खल रही है। आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बसें जो संचालित हो रही है वह खटारा है। जो बीच राह में ही धोखा दे जाती है। रोडवेज पर्याप्त नहीं चलने से निजी वाहन चालक मनमानी करते हैं। यात्रियों से अधिक किराया वसूलते हैं।
यह है स्थिति
दौसा आगार द्वारा जयपुर से सपोटरा वाया नादौती गुढ़ाचंद्रजी गंगापुर के बीच संचालित 3 बस सेवाओं को करीब 6 माह से स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है वहीं इस मार्ग पर जयपुर से गंगापुर वाया नादौती के बीच एकमात्र बस सेवा संचालित की जा रही है, जो जयपुर से शाम 5.30 बजे चलकर रात 9 बजे गंगापुर सिटी पहुंचती है ये बसें काफी खटारा हालत में है। बुधवार सुबह गंगापुर सिटी से जयपुर जा रही बस की पट्टे कमानी टूटने से यह बीच राह में अटकी गई। चालक-परिचालक ने काफी मशक्कत कर बस ठीक किया, तब जाकर यात्री जयपुर पहुंच सके। यात्रियों ने बताया कि खटारा बसों में इस प्रकार की समस्या आए दिन आती रहती है। धौलपुर आधार द्वारा संचालित धौलपुर से जयपुर बस सेवा को गत करीब 4 माह से बंद कर दिया गया है। गंगापुर सिटी से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर नादौती होते हुए जयपुर को जाने वाली बस बंद होने से भी यात्रियों के सामने असुविधाएं हैं। इस सम्बन्ध में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शीशराम खटाना, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुरारीलाल गुर्जर आदि ने यातायात मंत्री सहित परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी इन बसों को चालू नहीं किया है।
एनडीसी-३. नादौती. जयपुर जा रही बस के रास्ते में खराब होने पर ठीक करते चालक-परिचालक।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो