scriptधवल चांदनी में बहा भक्ति रस, बांटी खीर की प्रसादी | Phulbangla tableau was decorated. | Patrika News

धवल चांदनी में बहा भक्ति रस, बांटी खीर की प्रसादी

locationकरौलीPublished: Oct 14, 2019 12:34:31 pm

Submitted by:

Jitendra

गुढ़ाचन्द्रजी. तिमावा में गोपालधाम पर चल रहे शरद् पूर्णिमा महोत्सव में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान गोपालजी के दर्शन किए। इस मौके पर फूलबंगला झांकी सजाई गई।

धवल चांदनी में बहा भक्ति रस, बांटी खीर की प्रसादी

गुढ़ाचन्द्रजी. तिमावा गोपाल गुफा पर शरद पूर्णिमा महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।

गुढ़ाचन्द्रजी. तिमावा में गोपालधाम पर चल रहे शरद् पूर्णिमा महोत्सव में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान गोपालजी के दर्शन किए। इस मौके पर फूलबंगला झांकी सजाई गई। संत राधाकृष्णदास ने बताया कि रासलीला में वृंदावन की मण्डली के कलाकारों ने पण्डित देवदत्त वशिष्ठ के निर्देशन में कंस वध लीला का मंचन कर सभी को मुग्ध कर दिया। दोपहर को हुए सत्संग में वृंदावन के संत सुमिरनदास ने कहा कि दुख में दुखी होकर मनुष्य को अपनी जीवनलीला समाप्त नहीं करनी चाहिए। वही सुख के दम्भ में दूसरे इंसानों को भूलना नहीं चाहिए। वे बोले कि जीवन में सुख-दु:ख निरंतर चलते रहते है। काशी से आए संत रामदास सहित अनेक संतों ने धर्म व नीति के प्रवचन कए। इस दौरान जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया।
जीडीबी१४१०सीसी:- गुढ़ाचन्द्रजी के तिमावा गांव में गोपाल धाम पर चल रहे शरद् पूर्णिमा महोत्सव में सजी झांकी।
फोटो
मेहंदीपुर बालाजी में धूमधाम से मनाई शरद पूर्णिमा
टोडाभीम. मेहंदीपुर बालाजी में रविवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर बालाजी के दर्शन के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मनौती मांगी। पूर्णिमा के दिन बालाजी के दर्शन को भारी भीड़ रही। बालाजी में मेले पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस मौके पर बालाजी की विशेष पूजा के बाद झांकी सजाई गई। मेहंदपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोरपुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी की विशेष पूजा की गई। उसके बाद इतर केवड़ा का छिड़काव कर बालाजी महाराजजी के बाल रूप की भव्य फूल बंगला व छप्पन भोग की झांकी सजाई। इस दौरान बालाजी के जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया। महाआरती के बाद बालाजी महाराज को भोग लगाकर प्रासदी वितरित की।मंदिर परिसर समेत उदयपुरा रोड, टोडाभीम रोड पर दर्शनार्थियों की लंबी लगी रही। लोगों ने भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार, सीता राम दरबार व समाधि वाले बाबा के दर्शन भी किए।
धवल चांदनी में बहा भक्ति रस, बांटी खीर की प्रसादी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो