प्रधानाचार्या लकी शर्मा ने बताया कि भामाशाहों द्वारा उपलब्ध कराए पौधों को सुबह चारीदीवारी के सहारे रोपा गया। वही सजावटी पौधों को भवन के सामने प्रांगण में रोपा गया। रवि शुक्ला, राजकुमार चौधरी, देवेंद्र चौधरी, राजवीर जाट, पुष्पेंद्र जाट, मोनू, राहुल, सुरेंद्र सहित युवा मण्डल के अनेक सदस्यों ने पौधा रोपण किया। इस दौरान युवा मंडल सदस्यों व शिक्षकों ने पौधा रोपण करने व दूसरों के प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही विद्यालय में रोपे गए पौधों को सिंचाई व सारसंभाल की जिम्मेदारी ली।
अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्धाश्रम में गत दिवस संचालन समिति व वरिष्ठ जनों ने पौधे रोप।
पौधारोपण कार्यक्रम में आश्रम के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, प्रकाश चंद खेडिय़ा, कोषाध्यक्ष वृद्ध आश्रम व्यवस्थापक चंद्रशेखर मूडिया, राजू सैनी, संतोष बखतपुरा, ब्रह्मदेव समाज के प्रदेश प्रचार मंत्री जेपी शर्मा, ने चंदन के 21 पौधे रोपे। इसके अलावा नारियल के पौधे भी रोपे गए।