scriptखुदा की बंदगी में शीश झुका मांगी दुआ | Prayer bowed in God 's ban | Patrika News
करौली

खुदा की बंदगी में शीश झुका मांगी दुआ

Prayer bowed in God ‘s ban. Sacrifices made in homes.Celebrated eid ul juha festival-घरों में दी गईं कुरबानी. मनाया ईद उल जुहा त्योहार

करौलीAug 12, 2019 / 10:46 pm

Anil dattatrey

hindaun karauli news

खुदा में बंदगी में शीश झुका मांगी दुआ

हिण्डौनसिटी. रमजान माह की समाप्ति के ठीक 70 दिन बाद सोमवार को इस्लाम धर्म को दूसरा बड़ा त्योहार ईद उल जुहा मनाया गया। खुदा की बंदगी में कुरबानी के त्योहार पर मुुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की। बाद में घरों पर कुरबानी की रस्म पूरी की गई। बकरीद पर नमाज के बाद से शहर में देर शाम तक ईद मुबारकी का दौर चला।

करौली रोड स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे मुख्य नमाज में शामिल होने के लिए साते से ही सडक़ों पर नए कपड़ों और टोपी-दुपट्टों मेंं सजे संवरे मुस्लिमजनों के समूह नजर आने लगे। नमाज का वक्त नजदीक आने के साथ करौली रोड, गौशाला रोड सहित अन्य राहों में नमाजियों की रेलमपेल दिखने लगी। ईदगाह में मुफ्ती जायिद ने नमाजियों के कुरान की आयातें सुना बकरीद पर कुरबानी का महत्त्व बताया।
साथ ही इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब के संदेशों के पालना करने को कहा। इस दौरान शहर इमाम मोहम्मद शफी ने नमाजियों से खचाखच ईदगाह में ईद उल जुहा की नमाज अदा कराई। नमाज अदा होने के बाद ईदगाह परिसर में लोगों नें परस्पर गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए कोतवाली थाना के सहायक उपनिरीक्षक लोकेन्द्र चौधरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
इस दौरान ईदगाह के द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, महामंत्री ब्रजेश जाटव, ब्लाक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, नगर परिषद उपसभापति नफीस अहमद व कांग्रेस नेता रामचरण खुरसटपुरा ने नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। इधर ईद उल जुहा पर राष्ट्रीय पार्क के बाहर जाटव समाज के लोगों ने नमाजियों के लि शर्बत की प्याऊ लगाई। पार्षद मनोज जाटव सहित अन्य लोगों ने नमाजियों को शर्बत पिला ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह पर मेले का माहौल-
नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर मेले का माहौल नजर आया। जलसेन तालाब की पाल पर सजी दुकान पर बच्चों ने खिलौने की खरीदारी की। साथ ही चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। साथ ही रेहटक झूलों पर झूलने की लुत्फ ली।

Home / Karauli / खुदा की बंदगी में शीश झुका मांगी दुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो