scriptमां के दर्शन का सौभाग्य सत्पुरुषों ही मिलता है और यज्ञ से पर्यावरण शुद्धि होती है: हिमालय गिरी | hindi news rajasthan - breaking news in hindi - karauli hindon | Patrika News

मां के दर्शन का सौभाग्य सत्पुरुषों ही मिलता है और यज्ञ से पर्यावरण शुद्धि होती है: हिमालय गिरी

locationकरौलीPublished: Jul 17, 2018 08:33:17 pm

Submitted by:

Vijay ram

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

कुंकुमार्चन बिल्वपत्र अर्चन करते हुए देवी की प्रतिमा का पुष्पों से मनमोहक श्रृंगार किया

कुंकुमार्चन बिल्वपत्र अर्चन करते हुए देवी की प्रतिमा का पुष्पों से मनमोहक श्रृंगार किया

करौली.
कैलादेवी में मां कामा या सेवा संस्था आसाम के तत्वावधान में आगरा पड़ाव स्थित धर्मशाला में आयोजित महायज्ञ से माहौल धर्ममय बना हुआ है। चहूंओर मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई दे रही है। महायज्ञ के दौरान रविवार को हिमालय गिरी महाराज ने कहा कि यज्ञ से मंत्र सिद्धि के साथ पर्यावरण की शुद्धि होती है। जिसका लाभ जीव मात्र को मिलता है।
उन्होंने मां कामा या के चमत्कारिक इतिहास से अवगत कराते हुए कहा कि मां के दर्शन का सौभाग्य ााग्य से ही मिलता है। इस अवसर पर हिमालय गिरी महाराज के सानिध्य में आचार्य पंडित विमल पारीक ने वैदिक मंत्रोच्चार के पूजन कराया। कामा या देवी को विशेष कुंकुमार्चन बिल्वपत्र अर्चन करते हुए देवी की प्रतिमा का पुष्पों से मनमोहक श्रृंगार किया।
महायज्ञ में बालकिशन दाधीच, कृष्णकान्त गौड, राधेश्याम सोनी, नवल चोबदार, विष्णु पाराशर आदि ने सपत्नीक आहुति देकर धर्मला ा उठाया।

श्रमदान
करौली में माली समाज के महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास परिसर में सुबह 5 बजे से 8 :30 बजे तक श्रमदान किया गया। श्रमदान से छात्रावास परिसर का स्वरूप निखर गया।मण्डरायल रोड स्थित छात्रावास परिसर में श्रमदान के दौरान पेड़ों की कटाई – छटाई एवं छोटे पौधों की निराई-गुढाई की गई। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा विकास संस्थान के सदस्य शिवचरण माली, गोपाल माली, फुले ब्रिगेड के जिला प्रमुख बनेसिंह कुशवाह, महासचिव सियाराम माली, व्या याता रेसपाल सैनी, लक्ष्मणसिंह, हेमराज हलबाई, पुष्पेन्द्र सैनी आदि ने श्रमदान किया।
प्रशिक्षण शिविर
सपोटरा मोड़ पर मीणा धर्मशाला में रविवार को प्रहलाद मीना की अध्यक्षता में किसान संघ की बैठक हुई। जिसमें संभागीय उपाध्यक्ष गंगाराम ने राष्टी्रय कार्यकारिणी द्वारा दिल्ली मे भवन निर्माण एवं ११,१२ अगस्त को जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के बारे जानकारी दी। लखनलाल मीना ने किसानों को जैविक खेती करने व गौपालन करने पर जोर दिया। चंद्रप्रकाश मीना ने बताया कि ग्राम समिति की बैठक माह की १ से ७ तारीख तक आयोजित करनी है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष श्रीलाल, खेमराज, ब्रजमोहन जादौन, देवफूल आदि मौजूद रहे।
…..
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो