करौली

अन्तिम छोर के व्यक्ति को भी मिले योजनाओंं का लाभ

www.patrika.com

करौलीSep 26, 2018 / 12:18 am

Dinesh sharma

अन्तिम छोर के व्यक्ति को भी मिले योजनाओंं का लाभ

करौली. भाजपा शहर मण्डल की ओर से मंगलवार को यहां सुन्दर पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर अन्तिम छोर के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया थे, जबकि अध्यक्षता शहर मण्डल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने की।विशिष्ठ अतिथि एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल बैरवा रहे। जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया ने कहा कि जो सपना पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था, अब उसे सम्पूर्ण रूप से प्रभावी कराने का समय आ गया है।
सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिद्वान्तों पर चलकर आखिरी छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने आगामी चुनाव में एक बार फिर राज्य एवं केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया।
अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संगठन के सर्वोच्च पदों पर रहे और उन्होंने अन्तिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति के कार्य को सबसे महत्वपूर्ण माना। वरिष्ठ भाजपाई चक्रपाणि वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने की बात कही।
महामंत्री अजयपाल ने भी कार्यकर्ताओं से उपाध्याय के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। इसी क्रम में महामंत्री वीरेन्द्र मित्तल ने कहा कि उपाध्याय ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने उद्देश्य की सफलता प्राप्त की। हमें उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए। युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तमसिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर अशोक वर्मा, योगेश शर्मा योगी, नवल शर्मा, सुरेन्द्र पाल, वीरेन्द्र शर्मा, मुकेश सालौत्री, तेजेन्द्र सिंह, विकास जादौन, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष सुआबाई आदि मौजूद थे।

इसी प्रकार भाजपा के बूथ संख्या 125 पर बूथ अध्यक्ष चक्रपाणि वशिष्ठ की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।

Home / Karauli / अन्तिम छोर के व्यक्ति को भी मिले योजनाओंं का लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.