scriptफेरों से पहले लौटी बारात, दूल्हे भी शादी रचा दुल्हनों को नहीं लेगए साथ, ऐसा क्या हुआ राजस्थान के इस गांव में…. | Returned to the front before the rounds, the groom also did not take t | Patrika News

फेरों से पहले लौटी बारात, दूल्हे भी शादी रचा दुल्हनों को नहीं लेगए साथ, ऐसा क्या हुआ राजस्थान के इस गांव में….

locationकरौलीPublished: Apr 21, 2019 07:05:10 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

बारात में जाने के दोरान अंधेरे में ग्रामपंचायत के गेट से टकराई बाइक, दूल्हों के सगे भाई व चचेरे भाई की हुुई मौत, शादी वाले घर में मचा कोहराम

hindaun karauli news

फेरों से पहले लौटी बारात, दूल्हे भी शादी रचा दुल्हनों को नहीं लेगए साथ, ऐसा क्या हुआ राजस्थान के इस गांव में….

हिण्डौनसिटी.
समीप के हुक्मीखेड़ा गांव में घर में दुल्हन आने से पहले मातम पसर गया। दुर्घटना में दो दूल्हों के सगे भाई व चचेरे भाई की मौत होने शुक्रवार रात को बारात में खुशियांं काफूर हो गई। घर में एक साथ दो मौत होने पर दूल्हे भी शादी के बाद दुल्हनों को बिना साथ लिए घर लौट आए।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को हुक्मीखेड़ा गांव से प्रकाश जोगी के दो पुत्रों की बारात श्रीमहावीरजी के हिंगोट गांव में बारात गई थी। प्रकाश का छोटा पुत्र संजय व उसका चचेरा भाई रमन पुत्र मदन जोगी रात करीब 9 बजे बाइक के बारात में जा रहे थे। रास्ते में हिंगोट पंचायत के प्रवेश द्वार से बाइक टकराने से दूल्हों के भाई संजय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं रमन गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर श्रीमहावीरजी थाना पुलिस ने शव व घायल को श्रीमहावीरजी सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। दूल्हों के भाई की मौत का समाचार मिलते ही बारात में शोक छा गया। बाराती खाना-नाश्ता छोड़ कर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। वधू पक्ष के घर में नाच गाने बंद होने से खामोशी सी छा गई। कुछ घंटे बाद देर रात रमन ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसे में बारात शादी की रस्मों से पहले ही हुक्मी खेड़ा गांव वास लौट गई। वर पक्ष के कुछ लोगों ने वधू पक्ष के घर में रुक फेरे व शादी की रस्में पूरी कराई। दूसरे दिन सुबह दोनों दूल्हे दुल्हनों को पीहर में छोड कर अकेले ही गांव पहुंंचे। इधर परिवार में एक साथ दो युवकोंं की मौत होने से हुुक्मीखेड़ा में वर पक्ष के घर में कोहराम मच गया। शादी में आए रिश्तेेदारों को गमगीन माहौल में अंत्येष्टि में शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हनों को बाद में लाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो