scriptऋषिका ने कूंची से छेड़ी ‘डिजिटल स्ट्राइक’ | Rishika teases 'digital strike' from brush on paper | Patrika News

ऋषिका ने कूंची से छेड़ी ‘डिजिटल स्ट्राइक’

locationकरौलीPublished: Jul 03, 2020 10:02:10 am

Submitted by:

Anil dattatrey

Rishika teases ‘digital strike’ from brush on paper.Digital self-evident and self-reliant message from India.Painting made on ban of Chinese apps in Indiaचित्र से दिया डिजिटल स्व‘छता व आत्मनिर्भर भारत का संदेश . भारत में चीनी एप्स के प्रतिबंध पर बनाई पेंटिंग

ऋषिका ने  कूंची से छेड़ी ‘डिजिटल स्ट्राइक’,ऋषिका ने  कूंची से छेड़ी ‘डिजिटल स्ट्राइक’

ऋषिका ने कूंची से छेड़ी ‘डिजिटल स्ट्राइक’,ऋषिका ने कूंची से छेड़ी ‘डिजिटल स्ट्राइक’

हिण्डौनसिटी. महापुरुषों और राजनेताओं के पोट्रेट बनाकर कई मंचों पर पुरुस्कृत हुई श्रीमहावीरजी कस्बे की चित्रकार ऋषिका झा ने अब भारत में 59 चीनी एप्स को प्रतिबंधित करने को कागज पर उकेरा है। ऋषिका ने अपनी इस पेटिंग का नाम ‘डिजिटल स्ट्राइक’ दिया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने स्मार्ट फोन से चाइनीच एप को अनस्टॉल करते दिखाया है।
सीमा पर चीन से संघर्ष में भारतीय जवानों के शहादत के बाद केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत में 59 प्रकार के चाइनीज एप्स को बंद कर दिया है। इसको लेकर ऋषिका ने पेंटिंग के जरिए दर्शाया है। पेंटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चाइनीस एप को बैन करते हुए दिखाया गया है।
चित्र में चाइनीज एप कचरा पात्र में गिरते बताया है। जो देश में डिजिटल स्व‘छता और आत्म निर्भर भारत को दर्शा रही है। इस पेंटिंग को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ऋषिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सिने सितारे अमिताभ ब‘चन समेत कई राजनीतिक एवं फिल्मी हस्तियों के पोट्रेट बनाए हैं।
चित्रकला के क्षेत्र में ऋषिका को राष्ट्रीय एवं रा’य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो