इन एसपी का 6 माह से कम का ठहराव एसपी दिवस प्रफुल्ल कुमार - 68
प्रेमसिंह चूडावत- 114
प्रीति चन्द्रा- 170
अजयसिंह - 173
शैलेन्द्र सिंह - 178 इनका सर्वाधिक ठहराव
एमएन दिनेश - 696 नारायण टोगस होंगे करौली के 24वें एसपी
राजस्थान पुलिस सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा में आए नारायण टोगस करौली के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। उनको धौलपुर से स्थानान्तरित करके करौली लगाया है। वे करौली के24 वें एसपी होंगे। मूल तौर पर पाली जिले के निवासी टोगस को तीन माह पहले ही मार्च 22 में धौलपुर एसपी लगाया था। इससे पहले वे जनवरी 21 से जनवरी 22 तक चुरू में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। दर्शनशास्त्र से एमए की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 51 साल के टोगस की जनवरी 20 में आईपीएस में पदोन्नति हुई थी। करौली से शैलेन्द्र सिंह को पुलिस अकादमी में उपनिदेशक पद पर स्थानान्तरित किया गया है। जनवरी 22 में यहां पदस्थापित इंदौलिया यहां 6 महीने सेवारत रहे। अप्रेल में हुए साम्प्रदायिक उपद्रव के बाद से उनके स्थानान्तरण की चर्चाएं चल रही थी। इस उपद्रव के 15 दिन बाद ही कलक्टर का तबादला हुआ था।