करौली

शिव का ऐसा किया शृंगार आप भी देखकर हो जाएंगे मोहित

करौली. सावन के अंतिम सोमवार को करौली के प्रसिद्ध बैठा हनुमान मंदिर स्थित शिवालय में भक्त मंडल द्वारा भगवान महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक किया गया।

करौलीAug 13, 2019 / 12:32 am

Dinesh sharma

शिव का ऐसा किया शृंगार आप भी देखकर हो जाएंगे मोहित

करौली. सावन के अंतिम सोमवार को करौली के प्रसिद्ध बैठा हनुमान मंदिर स्थित शिवालय में भक्त मंडल द्वारा भगवान महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक किया गया। इस दौरान विधि विधान से वेद मंत्रों के साथ भगवान महादेव की पूजा अर्चना की गई। बम बम भोले व हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया।
सहस्त्रधारा के बाद भगवान महादेव की फूल बिल्वपत्र से शृंगार झांकी सजाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भगवान महादेव के दरबार में मत्था टेककर अच्छी वर्षा व खुशहाली और समृद्धि की मनौती मांगी।
इसी क्रम में क्षेत्र में समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर सावन के अन्तिम सोमवार को यहां सिटी पार्क में जयकारों के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।

इस मौके पर नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर व उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य सौम्या गुर्जर ने कलशों का पूजन किया। 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन कराया। इसके बाद पार्क में कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद सिटी पार्क स्थित भवन में भगवान भोले का रूद्राभिषेक किया गया। इस दौरान वेद-मंत्रों के बीच भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे।

Home / Karauli / शिव का ऐसा किया शृंगार आप भी देखकर हो जाएंगे मोहित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.