करौली

शोभायात्रा में सजीव झांकियों ने मोहा मन

करौली. वाल्मीकि धर्म सेवा समाज एवं युवा सेवा समिति की ओर स यहां धूमधाम से वाल्मीकि जयंती मनाई गई।

करौलीOct 14, 2019 / 12:13 pm

Dinesh sharma

शोभायात्रा में सजीव झांकियों ने मोहा मन

करौली. वाल्मीकि धर्म सेवा समाज एवं युवा सेवा समिति की ओर स यहां धूमधाम से वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सजी झांकियों ने लोगो ंका मन मोह लिया। इससे पहले शोभायात्रा को प्रजापत समाज अध्यक्ष रामेश्वर प्रजापत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शेरसिंह बैंसला भी मौजूद रहे। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि के वेश में संत घोड़े पर सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे। वहीं सिर पर मंगल कलश रखकर महिलाएं भजन गाती चल रही थी। शोभायात्रा में विभिन्न सजी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
वहीं डीज पर बजते भजनों पर युवा नाचते-गाते आगे बढ़े। शोभायात्रा देखने के लिए रास्तों में लोगों की भीड़ नजर आई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वाल्मीकि आश्रम पहुंची, जहां महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की गई।
इस मौके पर समाज के लोगों का सामूहिक भोज भी होगा। कार्यक्रम में युवा सेवा समिति प्रदेश सचिव संजू घेंघट, सूरज डांगर, सोनू ढंडोरिया, परिवर्तन युवा सेवा समिति अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.