बहनों ने राखी से सजाई भाईयों की कलाई
करौलीPublished: Aug 22, 2021 11:27:19 pm
Sisters decorate brothers' wrists with Rakhi
-हर्षोल्लास से मनाया स्नेह का पर्व रक्षाबंधन


बहनों ने राखी से सजाई भाईयों की कलाई
हिण्डौनसिटी. बहन-भाई के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन रविवार को परम्परागत तरीके व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध दीर्घायु की कामना की साथ ही रक्षा का वचन लिया। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं होने से सुबह से शुरु हुआ रक्षासूत्र बांधने सिलसिला चला।
सुबह घरों में परंपरा के अनुसार मुख्य द्वार पर सोना-श्रवण का प्रतीक चिह्न बना कर पूजा कर खुशहाली की कामना की। इसके बाद बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध कुमकुम का टीका लगाया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही शगुन केतौर पर नारियल,खोपरा गोला भेंट किया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।