हड़ताल से उकताए लोग
सफाई व्यवस्था ठप होने से नाराज लोग पुरानी सब्जी मंडी में एकत्र हुए, जहां पर नगरपरिषद प्रबंधन व जिला प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ नारे लगा लगाकर बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर विरोध जताया। नगरपरिषद के सेवानिवृत्त अधिकारी केदार प्रसाद हैड ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से जन-जीवन बेहाल होने लगा है। व्यवसायी रिद्धीचंद बंसल ने कहा कि हड़ताल से आमजन को बीमारी की आशंका है। माइनिंग एसोशिएशन के पदाधिकारी पूरण प्रताप चतुर्वेदी ने सवाल किया कि कर्मचारियों की हड़ताल से आमजन परेशान क्यों हो। नगरपरिषद प्रबंधन को वैकल्पिक प्रबंध करने चाहिए। डॉ. रमन लवानिया ने सफाई तुरंत कराने का आग्रह अधिकारियों से किया। युवक भल्लूसिंह गुर्जर, शाकिर खान, मुकेश गुप्ता आदि ने कहा कि अधिकारियों की अनदेखी से शहर में बीमारी फैलने की आशंका है।
करौली. सभापति की गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर पुलिस के पहुंचने और राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई की आशंका के विरोध में रविवार को सुबह बाजार बंद कराने का किया गया प्रयास बेअसर रहा। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों ने सभापति की पत्नी सौम्या के साथ फूटाकोट, सदर बाजार, अनाज मंडी, रेडिमेड वस्त्र व्यापार, भूडारा बाजार, सब्जी मंडी, बड़ा बाजार में जाकर आधे दिन के लिए बाजार बंद करने का आग्रह किया लेकिन दुकानें रोजाना की तरह ही खुलीं।
जिला परिषद सदस्य डॉ. सौम्या ने बताया कि बाजार संाकेतिक रूप से बंद कराया गया है। इस दौरान भाजपा के करौली शहर मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, पार्षद पंकज लवानिया, पार्षद अर्चनी सेठी आदि शामिल थे।