प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 12 विद्यालयों के 881 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों ने प्रश्न मंच में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
प्रश्न मंच का संचालन शचि सिंहल एवं अनीता गुप्ता ने किया। इस दौरान पांच-पांच चक्र में भारतीय संस्कृति, धर्म , इतिहास, विज्ञान, भूगोल, पुरातत्व, राजनीति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस दौरान कमलाकांत शर्मा, अरविन्द अग्रवाल ने स्कोरिंग की। वहीं व्यवस्थाओं में नगेन्द्र शर्मा एवं धर्मेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।
सभी प्रतिभागी एवं विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक वितरण किए गए। इस दौरान संगठन प्रभारी राजेंद्र दीवान, उपाध्यक्ष रिद्धि चंद बंसल, कोषाध्यक्ष शम्भू दयाल शर्मा, समूह गान प्रकल्प प्रभारी मनु लता गुप्ता, सुरेश चंद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। सिंहल ने बताया कि प्रश्न मंच की दोनों वर्गों की विजेता टीमें 3 नवम्बर को प्रांत स्तरीय प्रश्न मंच में भाग लेने के लिए गंगापुर जाएंगी।