scriptयातायात पुलिस के विवाद में फंसा अभियान, यातायात पुलिस प्रभारी व हैड कांस्टेबल में तालमेल नही,यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ | The action of the municipal council did not catch pace | Patrika News

यातायात पुलिस के विवाद में फंसा अभियान, यातायात पुलिस प्रभारी व हैड कांस्टेबल में तालमेल नही,यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ

locationकरौलीPublished: Sep 27, 2018 06:37:46 pm

Submitted by:

vinod sharma

Patrika की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi

The action of the municipal council did not catch pace

यातायात पुलिस के विवाद में फंसा अभियान, यातायात पुलिस प्रभारी व हैड कांस्टेबल में तालमेल नही,यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ


करौली. स्थानीय जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शुरू किया गया अभियान यातायात पुलिस के आपसी विवाद में फंस कर रह गया है। जिससे जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। शहर के प्रमुख लोगों ने गत दिनों जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को ज्ञापन देकर बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस पर सिंह ने तत्काल यातायात पुलिस प्रभारी को सुधार के आदेश जारी किए। सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई के लिए यातायात प्रभारी ने सहर व हाइवे के लिए टीम गठित की। हिण्डौन दरवाजे से लेकर करौली शहर की जिम्मेदारी हैडकांस्टेबल रामवीर मथुरिया को दी गई, मथुरिया को पुलिस जाप्ता भी कागजों में दिया गया। लेकिन शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। इस बारे में पूछने पर हैडकांस्टेबल ने कहा कि उन्हें एक भी कांस्टेबल का जाब्ता नहीं दिया गया। वे अकेले ही मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यातायात प्रभारी ने शहर से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
उनके कहे अनुसार जाप्ता लगाया है
यातायात पुलिस के प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि हैडकांस्टेबल प्रहलाद मथुरिया को शहर की जिम्मेदारी दी गई है, उनके अनुसार जाप्ता लाया गया है। पर्याप्त जाप्ता लगाने के बाद भी शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हुआ है। इसकी समीक्षा शुक्रवार को की जाएगी। सिंह ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी की सडक़ पर खड़े रहने वाले नौ वाहनों के चालान किए हैं।
बैठक में छाया मुद्दा
पुलिस जवाब देही समिति की गुरुवार को यहां सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में बदहाल यातायात का मुद्दा छाया रहा। समिति के अध्यक्ष भौरू सिंह जादौन ने बताया कि करौली में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने बताया कि पुरानी अनाज मंडी, फूटाकोट से मदनमोहन मंदिर तथा अस्पताल रोड पर आए दिन जाम लगता है। मदनमोहन के श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व समिति के सचिव रविन्द्र सिंह ने तत्काल कोतवाली के थानाधिकारी आध्यात्म गौतम को तलब किया। उन्होंने गौतम को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा। शाम पांच से सुबह ८.३० बजे तक बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सिंह ने पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए। बैठक में स्मैक की बिक्री तथा जुआ सट्टे पर भी रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में सदस्य राधेश्याम गोयल व मधु जैन भी मौजूद थी।
विरोध पर लौटा दस्ता
नगरपरिषद ने अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने के लिए दूसरे दिन भी दस्ता अस्पताल रोड से हिण्डौन दरवाजे के लिए रवाना किया। दस्ते ने अतिक्रमणों को हटाना शुरू किया, लेकिन कुछ दुकानदारों ने नगरपरिषद की कार्रवाई का विरोध किया। दस्ते के साथ परिषद का कोई बड़ा अधिकारी शामिल नहीं था। इस कारण कर्मचारी बैरंग लौट गए। अस्पताल रोड पर रोजाना की तरह ठेले लग गए। नगरपरिषद आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मचारियो की हड़ताल की वजह से परेशानी आ रही है। लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो