करौली

आयुर्वेद में मिलता सस्ता व सुलभ उपचार, करौली में धनवंतरि महोत्सव मनाया

Patrika Hindi News (@PatrikaNews) · Twitter

करौलीNov 05, 2018 / 06:55 pm

vinod sharma

आयुर्वेद में मिलता सस्ता व सुलभ उपचार, करौली में धनवंतरि महोत्सव मनाया


करौली.मण्डरायल रोड स्थित योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र में सोमवार को आयुर्वेद विभाग की ओर से भगवान धनवंतरि का महोत्सव मनाया गया। इस दौरान जिला कलक्टर अभिमन्यु कुमार ने कहा कि आयुर्वेद पद्वति से प्राचीन समय से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। गांव-गांव में आयुर्वेद की पहचान है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के बिना चिकित्सा विभाग अधूरा, जिससे भारत देश की पहचान भी है। विभाग के उप निदेशक सुनीत चंद्र जैन ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद से सस्ता व सुलभ उपचार संभव है। मरीजों को इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देनी होगी। वैध अनीता रानी ने पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में बताया। सुरेश चंद शर्मा अटल ने आयुर्वेद के मूल उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने औषधालय में हर्बल प्लांट के लिए जमीन उपलब् कराने की मांग भी रखी। वैध नंदकुमार शर्मा धनवंतरि आरोग्य सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। संकषर्ण वशिष्ठ ने आयुर्वेद में संचालित जन उपयोगी कार्यक्रमों के बारे में बताया। जिला कलक्टर व आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना की।मंच संचालन चैनपुर के आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी रमन लवानिया ने किया। आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद से सस्ता व सुलभ उपचार संभव है। इससे पहले जिला कलक्टर व आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना की।
पूजा-अर्चना की
गुढ़ाचन्द्रजी. धनतेरस पर सोमवार को राजकीय आयुर्वेद औषधालयों में भगवान धन्वंतरी की पूजा कर आरोग्य की कामना की गई। वैध हरि प्रसाद शर्मा ने विधि-विधान से पूजा कराई। इधर नादौती के गुढाचन्द्रजी रोड स्थित मिश्रा सदन पर सेवानिवृत वैध बलभद्र शर्मा के सानिध्य में धन्वंतरी जयंती मनाई गई। पंडि़त अंकित अवस्थी ने पूजा कराई।प्रसादी वितरित की गई। वैध शर्मा ने बताया कि धन्वंतरी जयंती मनाने के कारणों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी गिर्राज प्रसाद शर्मा, सेवानिवृत अध्यापक द्धारका प्रसाद शर्मा, दीपक अवस्थी, श्याम अध्यापक, शिवचरण शर्मा मौजूद थे। इससे पहले जिला कलक्टर व आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना की। इससे पहले जिला कलक्टर व आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना की। आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद से सस्ता व सुलभ उपचार संभव है।

Home / Karauli / आयुर्वेद में मिलता सस्ता व सुलभ उपचार, करौली में धनवंतरि महोत्सव मनाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.