script

झांसी के लिए निकले समूह को करौली में मिली राहत

locationकरौलीPublished: Mar 29, 2020 08:53:03 pm

झांसी के लिए निकले समूह को करौली में मिली राहत। जयपुर से पैदल हुए थे रवाना।करौली. जयपुर से झांसी के लिए पैदल रवाना हुए एक जत्थे को शनिवार रात करौली में पहुंचने के बाद समाजसेवियों की मदद से राहत उपलब्ध हो पाई। लगभग 40-50 लोगों का यह जत्था सामान और छोटे बच्चों के साथ तीन दिन पहले जयपुर से पैदल रवाना हुआ था। यह लोग झांसी क्षेत्र के थे।

झांसी के लिए निकले समूह को करौली में मिली राहत

झांसी के लिए निकले समूह को करौली में मिली राहत

झांसी के लिए निकले समूह को करौली में मिली राहत। जयपुर से पैदल हुए थे रवाना।
करौली. जयपुर से झांसी के लिए पैदल रवाना हुए एक जत्थे को शनिवार रात करौली में पहुंचने के बाद समाजसेवियों की मदद से राहत उपलब्ध हो पाई। लगभग 40-50 लोगों का यह जत्था सामान और छोटे बच्चों के साथ तीन दिन पहले जयपुर से पैदल रवाना हुआ था। यह लोग झांसी क्षेत्र के थे। बस स्टैण्ड पर कुछ लोगों ने इनको परेशानी की हालत में देखा तो मदद के लिए प्रजापति समाज के पदाधिकारी रामेश्वर ठेकेदार तथा बबलू शुक्ला को बुलाया। इस पर दोनों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उनको भोजना कराया। वे काफी भूखे थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल से बात की। पुलिस अधीक्षक के सहयोग से इस समूह को धौलपुर जिले से आगे मुरैना के पास राजस्थान प्रदेश की सीमा तक छोडऩे के लिए वाहन से रवाना किया गया।
अभी भी करौली क्षेत्र से अनेक लोग मध्यप्रदेश की ओर जाने के लिए पैदल निकल रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो