scriptगणतंत्र दिवस पर शान से फहरेगा तिरंगा, प्रतिभाओं का होगा सम्मान | The national flag will fly gracefully on Republic Day, talent will be | Patrika News

गणतंत्र दिवस पर शान से फहरेगा तिरंगा, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

locationकरौलीPublished: Jan 25, 2020 11:01:04 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

The national flag will fly gracefully on Republic Day, talent will be respected

गणतंत्र दिवस पर शान से फहरेगा तिरंगा, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

-राउमावि में रविवार को होगा उपखंड स्तरीय समारोह


हिण्डौनसिटी. उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को सुबह नौ बजे एसडीओ सुरेश कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्षेत्र की 55 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

एसडीओ ने बताया कि कार्यक्रम में तहसील हिण्डौन के राजस्व लेखाकार सत्येन्द्र कुमार सिंघल, ऑफिस कानूनगो वेदराम जाटव, सहायक कर्मचारी सुनील कुमार शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सत्येन्द्र शर्मा, लेखा सहायक पुरूषोत्तम, कनिष्ठ सहायक राजेन्द्र मीना, प्रसाविका शारदा जैन, महिला स्वास्थ्य दर्शिका राजम्मा, आशा सहयोगिनी सीमा शर्मा, पशुधन सहायक अशोक भंडारी, राकेश कुमार सिंघल, नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी राजेन्द्र प्रसाद, चालक कालीचरण, कृषि विज्ञान केन्द्र के सहायक प्रोफेसर डॉ. बीएस मीना, शहरी योजना के रामनिवास, पीएसईडी के कनिष्ठ सहायक विनीत शर्मा, समाजसेवी प्रमोद कुमार बंसल, जितेन्द्र कुमार, एजाज अहमद, रक्तदान के लिए नेहा चौहान, मुकेश कुमार, शफी मोहम्मद, सेक्सोफोन वादक इस्तेकार, सहायक लेखाधिकारी मोहन मुरारी, आंनबाडी कार्यकर्ता वीणा चौधरी, आशा सहयोगिनी बबीता अग्रवाल, नर्स मंजूलता शर्मा, मेलनर्स अशोक मीना, उपेन्द्र गुप्ता, एडवोकेट रामखिलाड़ी माली, रमाकांत शर्मा, संजय कुमार शर्मा, शाकिर मिर्जा, लिपिक छुट्टन लाल शर्मा, पैरालीगल वालेन्टियर अमित कुमार शर्मा, शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार मीना, प्रधानाचार्य अशोक कुमार अरोड़ा, प्रतिभा शर्मा, प्रबोधक रणजीत सिंह, प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मणसिंह बेनीवाल, अध्यापिका नीलम कुमारी, अध्यापक भगवान सहाय गोयल, राजवीर सिंह, शारीरिक शिक्षक मुरारीलाल शाक्यवाल, व्याख्याता संतोष कुमार वर्मा, अरविन्द धाकड़, लक्ष्मणलाल जाटव, प्रधानाध्यापिका सुनीता जैन, जेईई मेंस में ९९.७९ परसेंटाईल हासिल करने वाले छात्र दिव्यांशु गुप्ता, साफ्टबॉल खिलाड़ी सचिन पंवार, स्टॉम्प वेंडर अजय कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कपूर गुर्जर, विजय लक्ष्मी जांगिड़ को सम्मानित किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो