scriptVIDEO: स्वस्थ्य जीवन के लिए हजारों ने एक साथ किया योगासन | Thousands together for the healthy life Yoga | Patrika News

VIDEO: स्वस्थ्य जीवन के लिए हजारों ने एक साथ किया योगासन

locationकरौलीPublished: Jun 21, 2019 09:12:52 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिले भर में अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों और आमजन ने स्वस्थ्य स्वास्थ्य के लिए योग क्रियाएं करते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

karauli hindi news

VIDEO: स्वस्थ्य जीवन के लिए हजारों ने एक साथ किया योगासन

करौली. अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिले भर में अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों और आमजन ने स्वस्थ्य स्वास्थ्य के लिए योग क्रियाएं करते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
जिला मुख्यालय पर माथुर स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह करौली के पूर्व विधायक दर्शनसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य और जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया की उपस्थित में हुआ।
इस मौके पर योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग क्रियाएं कराते हुए निरोगी रहने के गुर सिखाए। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक सुनीत जैन व जिला नोडल अधिकारी डॉ. नन्द कुमार शर्मा ने बताया कि एक घंटे के मुख्य सत्र में योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग क्रियाएं कराईं। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व विधायक दर्शनसिंह एवं जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया ने आमजन को संकल्प दिलाया।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की देन है। योग की बदौलत आज दुनिया के अनेक देशों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहतर साबित होगा।
पूर्व विधायक दर्शनसिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व योग की महिमा को अपना रहा है। योग जीवन के सभी पहलुओं में सामांजस्या बिठाता है। इस मौके पर योग प्रशिक्षक विनोद कुमार ने स्टेडियम में एकत्रित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों सहित अन्य महिला-पुरुषों, बच्चों को योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायामों की उपयोगिता बताते हुए योगाभ्यास कराया।
योग कार्यक्रम में सियाराम जाटव, नरोत्तमलाल मीना, बनवारी लाल शर्मा, राजेन्द्र मुदगल ने भी अपना योगदान दिया। इस दौरान एडीएम सुरेश कुमार, सीईओ दुर्गेश बिस्सा सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो