scriptसजूंगी-सवरूंगी और करुंगी सुहाग की कामना | Wish for sajungi-sawarungi and karungi suhaag | Patrika News

सजूंगी-सवरूंगी और करुंगी सुहाग की कामना

locationकरौलीPublished: Oct 16, 2019 07:39:12 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. सुहाग की कामना का दिन यानि करवा चौथ गुरुवार को परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा।

सजूंगी-सवरूंगी और करुंगी सुहाग की कामना

सजूंगी-सवरूंगी और करुंगी सुहाग की कामना,सजूंगी-सवरूंगी और करुंगी सुहाग की कामना,सजूंगी-सवरूंगी और करुंगी सुहाग की कामना

करौली. सुहाग की कामना का दिन यानि करवा चौथ गुरुवार को परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा। करवा चौथ को लेकर जहां नवविवाहिताओं के मन में उमंग हैं, वहीं जीवन के 70 से 80 बसंत देख चुकी वृद्ध महिलाएं में भी उत्साह कम नहीं हैं।
नवविवाहिताएं शादी के बाद अपनी पहली करवा चौथ को लेकर तैयारियों में जुटी हैं। वे कहती हैं कि यह दिन हमारे लिए खास है। इतना लम्बा व्रत पहली बार करना है। करवा चौथ को लेकर तैयारियों में जुटी महिलाओं से बुधवार को पत्रिका टीम ने चर्चा की तो वे बोलीं कि सजेंगी, सवरेंगी और चौथ माताा से पति की लम्बी उम्र की कामना करेंगी।
मन में उमंग है
यह मेरी पहली करवा चौथ है। इसे लेकर मन में बड़ी उमंग है। इस दिन का मुझे बहुत दिनों से इंतजार था। करवा चौथ को लेकर मैंने खास तैयारियां की है। दोनों हाथों में मेहन्दी रचाई है। साथ ही अन्य तैयारियां भी की हैं। मैं उपवास रख चौथ माता से पति की लम्बी उम्र के साथ हमारा एक-दूजे का साथ यूं ही बना रहे, यह कामना करुंगी।
रुचि सर्राफ


सुहाग की लम्बी उम्र की करुंगी कामना
मैने पहले कभी इतना लम्बा व्रत नहीं किया, जिसमें दिनभर निराहार रह कर पानी तक नहीं पीते, लेकिन शादी के बाद मेरी यह पहली करवा चौथ है। इसके लिए तैयारी कर रही हूं। मुझे अच्छा भी महसूस हो रहा है। करवा चौथ को लेकर मैंने बाजार से खरीदारी की है। चौथ माता से सुहाग की लम्बी उम्र की कामना करूंगी। साथ ही पति के लिए गिफ्ट भी दूंगी।
आयुषी गुप्ता
महिलाओं का सबसे बड़ा उपवास
मैं जीवन के 80 बसंत देख चुकी हैं। विवाहिताओं के लिए करवा चौथ सबसे बड़ा व्रत है। सुहाग की कामना के लिए किए जाने वाला यह व्रत इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इसमें पानी तक नहीं पिया जाता। मैं 6 दशक से करवा चौथ का व्रत कर रही हूं। काफी उम्र होने के बाद भी मातारानी की कृपा से व्रत आसानी से कर लेती हूं।
पुष्पलता देवी, चटीकना

आया है बदलाव
मैं 55 वर्ष से करवा चौथ का व्रत करती आ रही हूं। सुहाग की लम्बी उम्र की कामना के लिए किए जाने वाले इस व्रत में अब बीते वर्षों में बदलाव भी आया है। पहले स्त्रियां ही व्रत रखती थी, लेकिन अब उनके साथ पति भी व्रत करने लगे हैं। यह दिन महिलाओं के लिए खास है। इसे लेकर उत्साह-उमंग रहता है। करवा चौथ को लेकर घरों में एक दिन पहले ही तैयारियां भी शुरू हो गई हंै।
प्रेमकांता शर्मा, तांबे की टोरी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो