पंचायत समिति की 43 में से 21 ग्राम पंचायतों में सरपंच का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। 43 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 380 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 178 महिला प्रत्याशी हैं।
पंचायत चुनाव के लिए 43 ग्राम पंचायतों में 215 मतदान केन्द्र बनाए गए हंै। सबसे ज्यादा 8 मतदान केन्द्र करीरी हैं। वहीं भीमपुर व महमदपुर में सबसे कम 3-3 मतदान केन्द्र बनाए है। भजेड़ा, भनकपुरा, पाडला खालसा, नांगलमॉडल, अजीजपुर, माचडी, शहराकर, खोहरा, गोरड़ा, जगदीशपुरा, सिंघनिया, लपावली, रानौली, शेखपुरा, भोपुर में 4-4, मातासूला, मण्डेरू, खेडी, बोंल, भण्डारी अंदरूनी, धवान, कमालपुरा, उरदैन, नांगलशेरपुर, कटारा अजीज, कंजौली, निसूरा में 5-5, सांकरवाडा, झाड़ीसा, कुढावल, मान्नौज, पदमपुरा, मूंडिया, देवलेन, पहाडी, महस्वा, किरवाड़ा में 6, जौंल, बालघाट, मोरडा में 7-7 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
टोडाभीम पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में एक लाख 59 हजार 254 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ग्राम पंचायत करीरी में सबसे अधिक 5 हजार 629 मतदाता वोट डालेंगे। नवसृजित ग्राम पंचायत भीमपुर में सबसे कम 1991 मतदाता सरपंच चुनेंगे।
ग्राम पंचायत मूंडिया में 13 वार्डों के सभी वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए। जानकारी के अनुसार 6 महिलाएं भी निर्विरोध वार्ड पंच चुनी गई है।