करौली

चूल्हा-चौका छोड़ महिलाओं में लगी पंचायत में सरपंच बनने की होड़

Women competing to become sarpanch in Panchayat engaged in leaving the chulha-choukaटोडाभीम की 43 ग्राम पंचायतों में 178 महिलाएं चुनाव मैदान मेंनिसूरा व सिंघनिया पंचायत में 14-14 महिला प्रत्याशी

करौलीSep 27, 2020 / 10:27 am

Anil dattatrey

चूल्हा-चौका छोड़ महिलाओं में लगी पंचायत में सरपंच बनने की होड़


हिण्डौनसिटी. टोडाभीम पंचायत समिति में सरपंच बनने की दौड़ में महिलाएं भी कम नहीं हैं। पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में से निसूरा व सिंघनिया में सरपंच बनने के लिए 14 -14 महिला प्रत्याशी मैदान में है। कई पंचायतों में नवयुवतियां भी चुनाव मैदान में हैं। ग्राम पंचायत पहाड़ी से एक युवती चुनाव मैदान में हंै।

पंचायत समिति की 43 में से 21 ग्राम पंचायतों में सरपंच का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। 43 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 380 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 178 महिला प्रत्याशी हैं।
ग्राम पंचायत लपावली, पदमपुरा, गोरडा व मूंडिया में 8-8, शेखपुरा, भनकपुरा, उरदैन, नांगल मॉडल, खोहरा, पहाडी में 6-6, करीरी, सांकरवाड़ा में 9-9, शहराकर, जगदीशपुरा, देवलेन में 11-11, पाडला खालसा में 5, धवान में 4, कटारा अजीज में 10 व कंजौली में 12 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
सबसे ज्यादा मतदान केन्द्र करीरी में
पंचायत चुनाव के लिए 43 ग्राम पंचायतों में 215 मतदान केन्द्र बनाए गए हंै। सबसे ज्यादा 8 मतदान केन्द्र करीरी हैं। वहीं भीमपुर व महमदपुर में सबसे कम 3-3 मतदान केन्द्र बनाए है। भजेड़ा, भनकपुरा, पाडला खालसा, नांगलमॉडल, अजीजपुर, माचडी, शहराकर, खोहरा, गोरड़ा, जगदीशपुरा, सिंघनिया, लपावली, रानौली, शेखपुरा, भोपुर में 4-4, मातासूला, मण्डेरू, खेडी, बोंल, भण्डारी अंदरूनी, धवान, कमालपुरा, उरदैन, नांगलशेरपुर, कटारा अजीज, कंजौली, निसूरा में 5-5, सांकरवाडा, झाड़ीसा, कुढावल, मान्नौज, पदमपुरा, मूंडिया, देवलेन, पहाडी, महस्वा, किरवाड़ा में 6, जौंल, बालघाट, मोरडा में 7-7 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
डेढ़ लाख से अधिक मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
टोडाभीम पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में एक लाख 59 हजार 254 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ग्राम पंचायत करीरी में सबसे अधिक 5 हजार 629 मतदाता वोट डालेंगे। नवसृजित ग्राम पंचायत भीमपुर में सबसे कम 1991 मतदाता सरपंच चुनेंगे।
मूंडिया में सभी वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित
ग्राम पंचायत मूंडिया में 13 वार्डों के सभी वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए। जानकारी के अनुसार 6 महिलाएं भी निर्विरोध वार्ड पंच चुनी गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.