शोक व्यक्त करने जा रहे लोगों की कारों के टकरा जाने से 3 की मौत, 2 घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसताड़ा टोल प्लाजा के नजदीक दो कारों की जबरदस्त टक्कर हो जाने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए

(एम.एस.निर्मल)
करनाल.राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसताड़ा टोल प्लाजा के नजदीक दो कारों की जबरदस्त टक्कर हो जाने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार लोग रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के जनकपूरी निवासी गुरदीप सिंह अपने परिजनों के साथ चार कारों में सवार होकर दिल्ली से पोंटासाहिब में एक रिश्तेदार के भोग में शिरकत करने जा रहे थे। घरौंडा से निकलने के बाद उनके अन्य रिश्तेदार की गाड़ी खराब हो गई। जैसे ही उनको गाड़ी खराब होने की सूचना मिली तो वे टोल प्लाजा के कट से वापिस अपनी कार को घूमा रहे थे। उसी समय करनाल की ओर से तेज गति से आ रहीं कार ने जबदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर से एक बड़ा धमाका हुआ।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ो लोग इक_ें हो गए। घायल लोगों को कार से बाहर निकाला। हादसे के समय दो महिलाएं व एक व्यक्ति कार से बार सड़क पर जा गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में गुरदीप सिंह (56) गुरमीत कौर (54 ) जसप्रित कौर (30) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अमनदीप (26) दामाद कुलविंद्र सिंह (32) वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए करनाल में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पलविंद्र सिंह ने बताया कि वे सवेरे-सवेरे पोंवटासहिब में एक रिश्तेदार के भोग में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास पीछे आ रहीं एक रिश्तेदार की कार खराब होने की सूचना मिली थी। जैसे ही गुरदीप ङ्क्षसह बसताडा टोल से अपनी कार कट से घूमा रहे थे, तो हादसा हो गया।
दुर्घटनाग्रस्त कार में सीएनजी का सिलेंडर लगा हुआ था। हादसे के दौरान कार से आग लगा सिलेंडर सड़क से बाहर खेतों में जा गिरा। गनीमत रही कि सिलेंडर किसी वाहन से नहीं टकराया। अगर किसी वाहन से सिलेंडर टकरा जाता या फट जाता तो एक भयानक हादसा भी हो सकता था। मामले की सूचना मधुबन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जें में लेकर करनाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के पास दो कारों में भिंडत हो गई। जिसमें एक कार में सवार दिल्ली के रहने वाली दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करनाल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।
अब पाइए अपने शहर ( Karnal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज