scriptरोडवेज में आएगा 100 नई बसों का बेड़ा, यात्रियों की यात्रा होगी सुविधाजनक | A Fleet Of 100 New Buses Will Come On The Roadways | Patrika News

रोडवेज में आएगा 100 नई बसों का बेड़ा, यात्रियों की यात्रा होगी सुविधाजनक

locationकरनालPublished: Dec 24, 2019 06:02:10 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

नागरिकता संशोधन कानून के मामले में कांग्रेस गुमराह कर रही है। वास्तव में इस कानून के जरिए धार्मिक आधार पर उपेक्षा के कारण देश में आने वालों को नागरिकता देने के लिए अवधि 6 से घटाकर 5 वर्ष की गई है।

रोडवेज में आएगा 100 नई बसों का बेड़ा, यात्रियों की यात्रा होगी सुविधाजनक

रोडवेज में आएगा 100 नई बसों का बेड़ा, यात्रियों की यात्रा होगी सुविधाजनक

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार की हाईपावर पर्चेज कमेटी की पहली बैठक में रोडवेज के लिए सौ बसें खरीदने की मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की।
बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल ने बताया कि हाईपावर पर्चेज कमेटी की पहली बैठक में 37 मामलों में खरीद पर विचार किया गया। एक-दो मामलों को छोडकर सभी मामलों में खरीद की अनुमति दी गई है। इसके तहत पुलिस विभाग के लिए बीएस-4 तकनीकी वाली गाडियां खरीदी जाएंगी। बाद में जब बीएस-४ गाडियां आएंगी तब उनकी खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, खेल, परिवहन, बिजली विभागों के लिए जरूरी खरीद की अनुमति दी गई है।


नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस कर रही गुमराह

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के मामले में कांग्रेस गुमराह कर रही है। वास्तव में इस कानून के जरिए धार्मिक आधार पर उपेक्षा के कारण देश में आने वालों को नागरिकता देने के लिए अवधि छह साल से घटाकर पांच वर्ष की गई है। उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि हमारे देश में अल्पसंख्यकों को जिस तरह से पूरा सम्मान दिया जाता है वैसा अन्य देशों में नहीं दिया जाता। भाजपा के चुनावी संकल्पपत्र में यह वायदा किया गया था। कांग्रेस लोगों की अज्ञानता का लाभ लेकर गुमराह कर रही है। इसके पीछे महज राजनीतिक कारण है। सम्मान न मिलने के चलते लोग पलायन कर आते है। झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामों पर मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा संगठन के चुनाव अगले दो माह में पूरे होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो