scriptब्रिटेन ने मानी कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा की मांग | Britain accepted the demand of Congress President Salja | Patrika News

ब्रिटेन ने मानी कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा की मांग

locationकरनालPublished: Mar 14, 2020 06:08:45 pm

अंबेडकर हाउस को मिले अंबेडकर संग्रहालय के रूप में मान्यता

अग्नि को नहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर को साक्षी मान लिए इस जोड़ें ने सात फेरे

file

चंडीगढ़. हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के अनुरोध पर ब्रिटिश सरकार ने डॉ.भीमराव अंबेडकर हाउस को अंबेडकर संग्रहालय के रूप में मान्यता देने की योजना को अपनी स्वीकृति दी है। खुद ब्रिटेन के कम्यूनिटी सचिव रॉबर्ट जेनरिक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
कुमारी सैलजा ने बताया कि उन्होंने ब्रिटिश सरकार से दिसंबर माह में अनुरोध किया था कि वह लंदन में 10 किंग हेनरी रोड पर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर हाउस को अंबेडकर संग्रहालय के रूप में मान्यता प्रदान करें, जहां पर वह 1921 से 1922 तक रहे थे। कैमडेन कांउसिल, लंदन को भेजे गए एक लिखित संचार में कुमारी सैलजा ने ब्रिटिश सरकार से डॉ. भीमराव अंबेडकर हाउस को अंबेडकर संग्रहालय के रूप में मान्यता प्रदान करने का अनुरोध करते हुए कहा था कि डॉ.भीमराव अंबेडकर एक लोकप्रिय भारतीय न्यायविद्, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे जिनके जीवन ने हम सभी को अत्याचार के खिलाफ और सामाजिक न्याय के लिए लडऩे के लिए प्रेरित किया। डॉ अंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री, भारत के संविधान तथा भारत गणराज्य के निर्माता थे।
उन्होंने कहा कि किंग हेनरी रोड डॉ.भीमराव अंबेडकर हाउस एक महान ऐतिहासिक इमारत है। जो आने वाली पीढिय़ों को असमानता का सामना करने की प्रेरणा देती रहेगी। यहां पर डॉ.भीमराव अंबेडकर 1921 से 1922 तक रहे थे। डॉ भीमराव अंबेडकर हाउस को संग्रहालय के रूप में संरक्षित करने से कैमडेन की अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन क्षमता में वृद्धि होगी। यह भारत-ब्रिटेन सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह यूनाइटेड किंगडम में भारतीय प्रवासी सहित दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों के लिए भी गर्व की बात होगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि ब्रिटिश सरकार द्वारा संग्रहालय की अनुमति देना भारतवर्ष के लिए गौरव की बात है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो