नमूनों की जांच आना बाकी…
अब तक प्रदेश के कुल 5 लोगों के नमूने पुणे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से 1 नमूने की रिपोर्ट आ गई है जो कि नेगेटिव है। वहीं अन्य 4 नमूनों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
निर्भया के दोषियों की फांसी के ऐलान से इस कदर घबराया, प्लान बनाकर जेल से फरार हुआ रेप का आरोपी
मदद के लिए करें कॉल…
हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर निगरानी व नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाते हुए सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश जारी किए है। वहीं हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस संबंधी जानकारी देने व जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8558893911 भी जारी किया है। इस पर अब तक करीब 52 कॉल रिसीव किए गए हैं।
पंचकूला: आश्रम में सेवा के लिए आई थीं 2 नाबालिग, बाबा ने धमकी देकर किया गलत काम
कहां से कितने संदिग्ध आएं सामने…
चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक करीब 300 से ज्यादा संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी हैं। करीब 14,400 से ज्यादा इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं भारत में भी अब तक तीन पॉजिटिव केस केरल में पाए गए हैं। चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के बाद हरियाणा में चीन से लौटे 29 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर बनाए हुए हैं। चीन से हरियाणा लौटे 29 लोगों में से 6 फरीदाबाद के हैं, 4 पंचकूला, 4 करनाल, 3 भिवानी, 3 सिरसा, 3 गुरुग्राम, 2 हिसार , 1 नूह, 1 पानीपत, 1 रोहतक और 1 यमुनानगर के हैं।
हरियाणा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…