scriptइनेलो सुप्रीमो चौटाला के तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर ईडी की छापेमारी | ED raids Tejakheda farm house of INLD Supremo Chautala | Patrika News

इनेलो सुप्रीमो चौटाला के तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर ईडी की छापेमारी

locationकरनालPublished: Dec 04, 2019 07:32:42 pm

Haryana :संपत्ति अटैच करनी पहुंची टीम चिपका गई नोटिस
 
 

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला के चाचा के फार्म हाउस पर छापा

चैटाला के फार्म हाउस पर छापा

संगरिया. जेबीटी भर्ती मामले में दिल्ली तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके तेजाखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी की। ईडी उनकी संपत्तियां अटैच करने पहुंची थी। फार्म हाउस के भीतर व बाहर कड़ी सुरक्षा की गई।

जानकारी के अनुसार ईडी टीम बुधवार सुबह अचानक पहुंची। उनके साथ सीआरपीएफ के वाहन थे। टीम ने फार्म हाउस खंगाला। इस दौरान किसी को बाहर जाने दिया न भीतर आने दिया। टीम करीब दो बजे चली गई। ईडी संपत्ति अटैच करने संबंधी नोटिस चिपका गई।
जानकारी के अनुसार विशेष अधिकारी नरेश कुमार के नेतृत्व में दिल्ली व चंडीगढ़ से पहुंची टीम ने नोटिस में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री के नाम जमीन व अन्य संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। बता दें तेजाखेड़ा फार्म हाउस का एक हिस्सा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के नाम है। उन पर मनी लॉड्रिंग को मामला लंबित है। ईडी ने इससे पहले चौटाला व उनके दोनों बेटों अजयसिंह और अभय सिंह की संपत्ति अटैच की थी।
चौटाला काट रहे हैं सजा
गौरतलब है कि इनेलो सुप्रीमो चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा भुगत रहे हैं। इन दिनों वे दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद हैं। करीब सात साल की सजा काट चुके हैं। इस मामले में चौटाला के बेटे अजय चौटाला, आईएएस अधिकारी संजीव कुमार और 53 अन्य लोगों को इस मामले में दोषी ठहराया गया था। इनमें 16 महिला अधिकारी शामिल थीं। 3206 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में घोटाला तत्कालीन प्राथमिक शिक्षा निदेशक संजीव कुमार ने उजागर किया था। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। हालांकि बाद में इस मामले में संजीव कुमार को भी शामिल पाया गया था। सीबीआई के अनुसार, संजीव इस घोटाले में भागीदार थे। इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों से विवाद होने से वह उनके खिलाफ हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो