scriptहरियाणा सरकार उपलब्धियों के प्रचार का दूसरा दौर शुरू करेगी | Haryana Government will start second round of publicity of achievement | Patrika News
करनाल

हरियाणा सरकार उपलब्धियों के प्रचार का दूसरा दौर शुरू करेगी

फसल खराबे की गिरदावरी न कराए जाने के कांग्रेस प्रवक्ता और कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला के दावे के विपरीत ग्रोवर ने कहा कि गिरदावरी करवाई जा चुकी है…

करनालOct 17, 2018 / 06:51 pm

Prateek

(रोहतक,करनाल): हरियाणा की भाजपा सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्येनजर अपनी उपलब्धियों के प्रचार का दूसरा दौर आगामी 27 अक्टूबर को पार्टी के नेता मंगलसेन की जयंती पर रोहतक में जनसभा के आयोजन के साथ शुरू करेगी। इसके बाद नवम्बर माह में प्रदेश के अन्य सभी जिला मुख्यालयों पर जनसभाओं का आयेजन कर सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने पेश की जाएंगी।

 

एक दिन पहले मंगलवार को यहां आयोजित मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक में इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी बुधवार को सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने दी। ग्रोवर ने बताया कि रोहतक में जनसभा के आयोजन के बाद अन्य सभी जिला मुख्यालयों पर जनसभा के आयोजन के लिए कृृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड को समन्वयक नियुक्त किया गया है। ये जनसभाएं नवम्बर माह के दौरान आयोजित की जायेंगी।

 

ग्रोवर ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने के कारण आगामी एक नवम्बर को करनाल में प्रस्तावित रैली को स्थगित किया गया है। इस रैली की तिथि बाद में तय की जायेगी। पिछले माह हुई ओलावृृष्टि और वर्षा से नष्ट हुई फसल के मुआवजे पर ग्रोवर ने कहा कि फसल का बीमा कराया गया है या नहीं किसान को मुआवजा दिया जाएगा। फसल खराबे की गिरदावरी न कराए जाने के कांग्रेस प्रवक्ता और कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला के दावे के विपरीत ग्रोवर ने कहा कि गिरदावरी करवाई जा चुकी है।


उन्होंने कहा कि किसान हित के मुद्ये पर कांग्रेस को अपने अन्दर झांकना चाहिए। इस राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर बिल्डरों को सौंप दी। भाजपा सरकार ने इस तरह किसानों की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया। रणदीप सुरजेवाला तो गुमराह करने का काम करते है।

 

उन्होंने कहा कि दीपावली बाद प्रदेश में नगर निगम चुनावों की घोषणा की जायेगी। ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश की जींद विधानसभा सीट का उपचुनाव टालने के लिए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को कोई पत्र नहीं लिखा। राज्य सरकार तो उपचुनाव के लिए तैयार है। रोहतक लोकसभा सीट के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की इस सीट पर अगले लोकसभा चुनाव में बुरी तरह पराजय होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो