scriptहरियाणा: भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान को भेजा, इनका नाम किया गया शामिल | haryana lok sabha seats potentially candidates list | Patrika News

हरियाणा: भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान को भेजा, इनका नाम किया गया शामिल

locationकरनालPublished: Mar 22, 2019 09:24:03 pm

Submitted by:

Prateek

बैठक में मंथन के बाद तैयार की सूची…
 
 

file photo

file photo

(चंडीगढ़,करनाल): भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देकर पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। हाईकमान ने शनिवार से हरियाणा के सभी लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों के आयोजन के कार्यक्रम को हरी झंडी प्रदान कर दी है।

 

दिल्ली में शुक्रवार को हुई भाजपा चुनाव समीति की बैठक में सभी दस लोकसभा सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हुआ। कई घंटे के मंथन के बाद दस लोकसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करके पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। सूत्रों की मानें तो प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए दो से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड किसी भी समय प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकता है। भाजपा की लोकसभा चुनाव समिति के प्रभारी कलराज मिश्र तथा सह प्रभारी विश्वास सारंग की टीम ने यह पैनल हाईकमान तक पहुंचाए हैैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पैनल हाईकमान तक भेज दिए जाने की पुष्टि की है।


प्रत्याशियों के चयन के साथ-साथ भाजपा ने जनता में उतरने का कार्यक्रम भी तय कर लिया है। जिसके चलते पार्टी द्वारा 24 और 26 मार्च को हरियाणा के सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैलियों का आयोजन किया जाएगा।


इन रैलियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित दस अलग-अलग नेताओं की जिम्मेदारी लगी है। भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय ने यह जिम्मेदारियां तय कर दी है। हरियाणा में इन रैलियों के आयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को द गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सोनीपत में उमा भारती और फरीदाबाद में मीनाक्षी लेखी इन रैलियों को संबोधित करेंगी।

लोकसभा क्षेत्र के संभावित दावेदार


अंबाला- रतन लाल कटारिया, बंतो कटारिया

भिवानी-महेंद्रगढ़ रामबिलास शर्मा,धर्मवीर

हिसार- रणबीर गंगवा,कमल गुप्ता

कुरूक्षेत्र- नायब सैनी,पवन सैनी,धर्मवीर डागर

करनाल-मेनका गांधी,चंद्रप्रकाश कथूरिया,संजय भाटिया

सोनीपत- बृजेंद्र सिंह,कृष्णा गहलावत,राजीव जैन, रमेश कौशिक

रोहतक- अरविंद शर्मा

गुरुग्राम- राव इंद्रजीत

फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर

सिरसा- सुनीता दुग्गल, हंसराज हंस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो