scriptशौच के लिए गई महिला से गैंगरेप, पति बाहर करता रह गया इंतजार | Haryana News: Gang Rape With Married Woman In Karnal | Patrika News

शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप, पति बाहर करता रह गया इंतजार

locationकरनालPublished: Feb 18, 2020 03:45:41 pm

Submitted by:

Prateek

Haryana News: लुधियाना (Ludhiana News) निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली (Delhi News) से घर लौट रही (Haryana Rape Case) थी (Karnal News) तभी (Gagng Rape In Karnal)…
 

Haryana News

शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप, पति बाहर करता रह गया इंतजार

(चंडीगढ़,करनाल): हरियाणा के करनाल जिले के घरोंडा में टोल प्लाजा से अपहरण कर एक विवाहिता के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता घरौंडा स्थित टोल प्लाजा पर बने शौचाालय में गई हुई थी। विवाहिता का पति शौचाालय से कुछ दूरी पर खड़ा उसका इंतजार कर रहा था। महिला जैसे ही शौचाालय पहुंची तो वहां पहले से ही दो लोग मौजूद थे। महिला को अकेला पाकर दोनों ने चाकू की नोक पर महिला का अपहरण कर लिया। शौचाालय से कुछ दूरी पर कुटेल फ्लाइओवर के पास ले जाकर आरोपियों ने महिला के साथ बारीबारी से बलात्कार किया। महिला का पति उसके शौचालय से लौटने का इंंतजार ही करता रह गया।

 

यह भी पढ़ें

जलियांवाला बाग घूमने का प्लान बनाने से पहले पढ़ें यह ख़बर, नहीं तो होंगे निराश

पुलिस ने दर्ज किया केस…

लुधियाना निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रविवार रात दिल्ली से घर लौट रही थी। रात 12 बजे वह अपने पति के साथ बसताड़ा टोल प्लाजा पर बस से उतर गई। इस दौरान वह टोल पर बने शौचालय में गई जहाँ दो व्यक्ति पहले से ही खड़े हुए थे। वह शौचालय में गई तो दोनों ने उस पर चाकू तान दिया और जबरन उसे टोल प्‍लाजा से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाइओवर के पास ले गए, और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो